कृतिका का शव देख हर किसी की आंखें हुई नम, यमुना तट सिकरोड़ी घाट पर हुआ अंतिम संस्कार

Apr 28, 2024 - 17:44
 0  220
कृतिका का शव देख हर किसी की आंखें हुई नम, यमुना तट सिकरोड़ी घाट पर हुआ अंतिम संस्कार

वीरेंद्र सिंह सेंगर 

अजीतमल औरैया। क्षेत्र का नाम रोशन करने वाली कृतिका चौहान का अंतिम संस्कार यमुना नदी किनारे सिकरोड़ी घाट पर शनिवार को किया गया। अंतिम संस्कार में जुटी हजारों लोगों की भीड़ में हर किसी की आंखें नम थीं।

ज्ञात हो कि श्री जनता इंटर कालेज अजीतमल के प्रवक्ता पद पर कार्यरत राहुल चौहान और परिषदीय विद्यालय में प्रधानाध्यापिका पद पर कार्यरत उनकी पत्नी सुलेखा चौहान को जितना गर्व अपनी होनहार पुत्री कृतिका चौहान पर था। उससे कहीं अधिक गर्व क्षेत्र के लोगों को उसकी योग्यता पर था। शिक्षा में शुरू से ही क्षेत्र का नाम रोशन करने वाली कृतिका अपने हंसमुख स्वभाव से सभी लोगों के लिए आंख का तारा थी।

बताते चलें कि मुजफ्फरनगर से एमबीबी एस की पढ़ाई कर रही कृतिका की मौत हर किसी के लिए स्वप्न जैसा था। अंदरूनी चोटों और गर्दन पर चोट आदि से स्वजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। घटना से संबंधित जनपद के थाने में मामला भी दर्ज कर लिया गया। किंतु क्षेत्र ने होनहार बेटी को हमेशा के लिए को दिया। जनता इंटर कालेज, जनता महाविद्यालय स्टाफ/कर्मचारियों के अलावा दूर दराज क्षेत्र के लोग अंतिम संस्कार में मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow