संगठन नीति और सिद्धांतों से चलता हैं-अशोक राठौर

अमित गुप्ता
उरई जालौन
उरई (जालौन)। होटल नवोदय सरोवर कालपी रोड उरई में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जनपद जालौन के तत्वाधान में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता जिला महामंत्री संजीव सिपौल्या एवं जिला नेतृत्व के विशेष प्रयास से संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने राजधानी लखनऊ मे स्थित विधायक निवास दारुलसफा मे शनिवार को भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के सह संयोजक शिक्षक नेता उद्योगपति व्यवसाई अशोक राठौर डायरेक्टर जय माँ कोल्ड स्टोरेज एवं एसआर ग्रुप उरई को व्यापार मंडल का क्षेत्रीय संयोजक (कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र) मनोनीत किया गया इसके लिए जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का धन्यवाद ज्ञापित और कहा कि व्यापारी समाज अर्थव्यवस्था की रीढ़ व सजग प्रहरी है अशोक राठौर जी के संगठन मे आने से व्यापारी समाज मे नई ऊर्जा का संचार होगा उसी के अंतर्गत आज उरई में आयोजित प्रेस वार्ता में अशोक राठौर ने कहा की संगठन की नीतियों को व्यापारियों तक पहुंचाएंगे और किसी भी प्रकार से व्यापारियों का शोषण नहीं होने देंगें उन्होंने विशेष रूप से अपने संबोधन में कहा कि जनपद में दो दो टोल टैक्स होने की वजह से व्यापारियों का आर्थिक शोषण होता है जल्द ही जनपद के टोल टैक्स के विषय के बारे में डिप्टी सी एम केशव प्रसाद मौर्य जी को एक ज्ञापन दिया जाएगा और एक टोल को बंद कराने का उनसे आग्रह किया जाएगा शीघ्र ही कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के सभी जिलों मे बैठक करके क्षेत्र और जिला की नवीन कार्यकारिणी का गठन भी करेंगे उन्होंने खांगर समाज के प्रदेश अध्यक्ष प्रसिद्ध व्यवसाई ज्ञान सिंह खांगर को क्षेत्रीय सह संयोजक कानपुर बुंदेलखंड मनोनीत करने की भी घोषणा की जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल के नेतृत्व मे व्यापार संगठन सम्पूर्ण क्षेत्र मे नया कीर्तिमान स्थापित करेगा आज इस मौके पर प्रमुख रूप से प्रदेश मंत्री अरुण त्रिपाठी जिला संरक्षक हरी मोहन पुरवार चौधरी केदार भारद्वाज चौधरी बृजेंद्र मयंक कैप्टन अखिलेश नगाइच रमाकांत द्विवेदी निशा राजपूत प्रदीप द्विवेदी संजीव सिपोलिया बंटू गुर्जर प्रभंजन गर्ग कोंच बलवीर सिंह जादौन धर्मेंद्र कुलश्रेष्ठ राजकुमार अग्रवाल रोहित अग्रवाल मोहन रावलानी प्रवीण ईंटोंदिया उदय करण प्रजापति युवा उद्योगपति गौरव राठौर उत्कर्ष गुप्ता कैप्टन संतोष रायकवार संदीप अग्रवाल शांति गुप्ता संगीता पाठक मंजू गुप्ता सोनम व्यास उमेश शर्मा धर्मेंद्र शर्मा रमेश यादव विशाल कनकने देवेंद्र यादव निलय गुप्ता इत्यादि व्यापारी प्रमुखता से उपस्थित रहें।
What's Your Reaction?






