बारिश से पहले पालिका ने चलाया नाला सफाई अभियान

Apr 27, 2025 - 18:38
 0  36
बारिश से पहले पालिका ने चलाया नाला सफाई अभियान

अमित गुप्ता 

कालपी जालौन 

कालपी (जालौन) जलभराव तथा गंदगी की समस्या को निपटने के उद्देश्य से पालिकाध्यक्ष के निर्देशन पर नगरीय क्षेत्र के दो मुख्य नालो तथा 11 छोटे नालों को साफ करने का अभियान चलाया जा रहा है।

नगर पालिका परिषद की अधिशासी अधिकारी अवनीश कुमार शुक्ला ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप नालों का विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इसी को दृष्टिगत रखते हुए सफाई प्रभारी शिशुपाल सिंह यादव के नेतृत्व में दर्जन भर सफाई कर्मचारी की विशेष अभियान में तैनाती की गई है। दरअसल मुख्य दोनों नाले नगरीय क्षेत्र के बीच से होकर निकलते हुए यमुना नदी में गिरते हैं. कई स्थानों में नलों में पानी की रुकावट उत्पन्न हो जाती है, जिस कारण जलभराव होता हैं। लगभग तीन-तीन किमी. लंबे नालों को प्रथम चरण में सफाई की जा रही है। सफाई प्रभारी शिशुपाल सिंह यादव की मौजूदगी में रामचबूतरा, नई बस्ती, खानकाह शरीफ के पास मुख्य नालों में विशेष सफाई अभियान चलाया गया, कई स्थानों में जेसीबी मशीन के माध्यम से भी स्वच्छता अभियान किया गया। पालिकाध्यक्ष अरविंद यादव तथा अधिशासी अधिकारी ने घूम-घूमकर नाला सफाई अभियान का निरीक्षण करके कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow