राजेंद्र बने कालपी के कानूनगो तथा प्रमोद को मिली कदौरा की कमान

Apr 27, 2025 - 18:41
 0  48
राजेंद्र बने कालपी के कानूनगो तथा प्रमोद को मिली कदौरा की कमान

अमित गुप्ता 

कालपी जालौन 

कालपी (जालौन) तहसील स्तरीय राजस्व प्रशासन को बेहतर तरीके से कार्य को अंजाम देने के लिए प्रशिक्षण प्राप्त करके लौटे कानून गों को अलग-अलग सर्किलों में तैनाती दी गई है। उपजिलाधिकारी ने कालपी सर्किल के राजस्व कानून के पद पर राजेंद्र कुमार प्रजापति को जिम्मेदारी सौंपी है, वही प्रमोद दुबे को कदौरा सर्किल की कमान सौंपी गई है।

विदित हो कि पिछले महीने लेखपालों की प्रोन्नति करके राजस्व कानून गों बनाया गया था। चरखारी महोबा से प्रशिक्षण केंद्र में सभी प्रोन्नति पाये कानून गो को ट्रेनिंग के लिए भेजा गया था। 3 माह की ट्रेनिंग पूरा करने के उपरांत सभी कानून गो अब तहसील में योगदान देगें। वहीं तहसील क्षेत्र की विभिन्न सर्किलों में राजस्व कानून का कार्य विभाजन करके नई जिम्मेदारी सौंपी है। सूत्रों के मुताबिक सुरेश कुमार को चुर्खी क्षेत्र का राजस्व कानून गो बनाया गया है, जबकि मनोहर लाल को 

दमरास सर्किल की जिम्मेदारी दी गई है। इन दोनों राजस्व कानून गो को दो-दो अलग-अलग सर्किलों के राजस्व कानून गों की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। इसी क्रम में राजेंद्र प्रजापति को कालपी तथा प्रमोद दुबे को कदौरा सर्किल का राजस्व कानून गों का दायित्व सौंपा गया है। इन दोनों को तीन-तीन अतिरिक्त सर्किलों की भी जिम्मेदारियां दी गई है। सभी राजस्व कानून गों ने अपने-अपने पद संभाल लिए हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow