संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

रेंढ़र,जालौन। रेढ़र थाना क्षेत्र के अनघौरा गांव में एक विवाहिता की मौत से सनसनी फैल गई। प्रदीप उर्फ डिंपल की पत्नी कल्पना उर्फ गोल्डी (27) शुक्रवार की शाम कमरे में लगे हुक से साड़ी का फंदा लगा हुआ मिली। सास ने जब कमरे में प्रवेश किया तो शव को फंदे पर लटका देखा। आसपास के लोगों ने शव को फंदे से उतारा, लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी।
मृतका के चाचा उमराव सिंह चौहान ने बताया कि कल्पना की शादी सात साल पहले ट्रक चालक प्रदीप से हुई थी। प्रदीप पत्नी पर शक करता था। इसी कारण वह अक्सर कल्पना के साथ मारपीट करता था। परिवार ने कई बार समझाने का प्रयास किया, लेकिन उसने नहीं माना।
परिजनों का आरोप है कि ससुरालियों ने कल्पना की हत्या कर शव को फंदे पर लटका दिया। मृतका के पीछे एक बेटी सौम्या है। थानाध्यक्ष नीलम सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों का पता चलेगा।
What's Your Reaction?






