राजस्व निरीक्षक ने पदभार ग्रहण कर गिनाई प्राथमिकताएं

Jul 8, 2025 - 18:43
 0  47
राजस्व निरीक्षक ने पदभार ग्रहण कर गिनाई प्राथमिकताएं

कालपी (जालौन)  शासन स्तर से नगर पालिका कालपी के राजस्व सेक्शन में हुए फेरबदल के उपरांत मिर्जापुर से स्थानांतरित होकर आए नवागंतुक राजस्व निरीक्षक अजीत सिंह ने पालिकाध्यक्ष अरविंद यादव के समक्ष पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार ग्रहण करने उपरांत उन्होंने प्राथमिकताएं गिनाई।

जनपद झांसी की मऊरानीपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम जवन के मूल निवासी अजीत कुमार जनपद मिर्जापुर की चुनार नगर पालिका परिषद में 8 वर्षों तक राजस्व निरीक्षक का पदभार कुशलता पूर्वक निर्वाह कर चुके हैं। इसके अलावा अतिरिक्त पदभार के रूप में निकटवर्ती कछवा तथा अहिरवा की नगर पालिका परिषद का दायित्व भी समय-समय पर निर्वाह किया। पदभार ग्रहण करने के उपरांत नवांगतुक राजस्व निक्षक अजीत सिंह ने नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद यादव, अधिशाषी अधिकारी अवनीश कुमार शुक्ला तथा निकाय कर्मचारियों से परिचयात्मक भेंट की। उन्होंने बताया कि शासन की नीतियों तथा पालिकाध्यक्ष के निर्देशन के अनुरूप पालिका के राजस्व में वृद्धि कराने के लिए प्रयत्नशील रहूँगा। आगामी दिनों में स्वयं कर योजना तथा शासन की अन्य योजनाओं को आम लोगों तक पहुँचाया जाएगा, जिससे नगरवासी शासन की योजनाओं का लाभ ले सकें। वर्ष 2017 बैच के राजस्व निरीक्षक शीघ्र ही भवन कर वसूली, पालिका दुकानों का किराया व अन्य पालिका के आय की स्रोतों की समीक्षा करके राजस्व वसूली के लिए उचित से कदम उठाए जाएंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow