कैबिनेट मंत्री का पालिकाध्यक्ष ने किया जोरदार स्वागत

कालपी जालौन मंगलवार को प्रदेश के उधोग मंत्री राकेश सचान व कानपुर - झांसी मंडल के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल का बुंदेलखंड के प्रवेश द्वार कालपी में नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद यादव की अगुवाई में सभासदों तथा भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के द्वारा फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आवाहन किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी नीतियों का जनता के बीच पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाये।
उल्लेखनीय हो कि कैबिनेट मंत्री राकेश सचान,झांसी -कानपुर मंडल भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, कानपुर देहात की भाजपा जिलाध्यक्ष रेणुका सचान मंगलवार को कानपुर से उरई में जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी द्वारा संचालित भोजनालय में भोजन की थाली के तीन वर्ष पूर्ण होने के कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए जा रहे थे। तभी बुंदेलखंड के प्रवेश द्वार कालपी हाईवे स्थित दुर्गा मंदिर चौराहा में पहले से ही मौजूद पालिकाध्यक्ष अरविंद यादव के नेतृत्व में सभासदों, भाजपा कार्यकर्ताओं, समर्थकों के द्वारा नारेबाजी करते हुए फूल मालाओं कैबिनेट मंत्री राकेश सचान झांसी कानपुर देहात भाजपा जिलाध्यक्ष रेणुका सचान का स्वागत किया। स्वागत करने वाले लोगों में अमरदीप पांडेय, दिग्विजय सिंह, अरविंद सिंह राठौर, आशू यादव, भाजपा
जिला उपाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा रविंद्र कोरी,सभासद राकेश यादव, सभासद प्रतिनिधि आशु बाबा, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष अंकितठाकुर, अमरदीप पांडे , अवधेश तिवारी, बउबा राजावत समेत दर्जनों लोग शामिल रहे।
संतोष कुमार निरंजन संपादक आजतक मीडिया
What's Your Reaction?






