राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी गौ सेवा संघ के गौ सेवक पदाधिकारियों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दिया ज्ञापन

Jul 27, 2023 - 16:25
 0  58
राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी गौ सेवा संघ के गौ सेवक पदाधिकारियों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दिया ज्ञापन

वीरेंद्र सिंह सेंगर 

बबीना(झांसी) जनपद में संपूर्ण देश में गाय माता के संरक्षण और संवर्धन मिशन को मजबूती प्रदान करने वाले संगठन राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी गौ सेवा संघ एवम् गौ रक्षा दल के संयुक्त नेतृत्व में पशु चिकित्सा अधिकारी अशोक कुमार को किसान एवम् आम जनता सहित गऊ सेवा करने वालों को हो रही परेशानियों से अवगत कराया,अस्पताल में फार्मासिस्ट द्वारा अवैध रूप से आम जनता से 5/ रुपया के शुल्क जो की निधारित है उसके जगह 100/ से 150/ रूपया वसूला जा रहा है और गऊ रक्षा दल के अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी ने बताया की इसकी शिकयत उच्चाधिकारियों से कई पर सब व्यर्थ साबित हुए।

वहीं राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी गौ सेवा संघ के जिला उपाध्यक्ष प्रथम टंडन ने बताया कि अस्पताल आने वाले लोगों को अस्पताल में दवा ना होने का बहाना बना कर बाहर की दवाएं लिख दी जातीं हैं, दवाओं की व्यवस्था हो जिससे सही समय पर जानवरों का इलाज हो सके। राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी गौ सेवा संघ संगठन के जिलाध्यक्ष प्रशांत ठाकुर ने कहा की पशु अस्पताल शराबियों का अड्डा बन गया है और देर शाम यहां शराबियो की महफिल सजी रहती है इस पर तुरंत कारवाही हो ।अस्पताल परिसर में जगह जगह गंदगी का अंबार लगा हे और शराब के क्वार्टर पड़े हुऐ थे।गौ सेवको ने तत्काल अस्पताल की साफ सफाई , दवाएं उपलब्ध करवाने के साथ ही भ्रटाचार में डूबे फार्मासिस्ट को हटाने की बात कही जिस पर मुख्य चिकत्सा अधिकारी ने शीघ्र ही कारवाही का आश्वासन दिया।इस मौके पर राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी के नगर अध्यक्ष अभिषेक जैन,अनिकेत यादव, सनी यादव, शिवम् पुरी,आदि गौ सेवक मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow