परिवहन मंत्री से भेंट कर भाजपायों ने की चर्चा।

कालपी (जालौन) प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का बुंदेलखंड के प्रवेश द्वार कालपी में वरिष्ठ भाजपा नेता अश्वनी तिवारी तथा नगर अध्यक्ष सुबोध द्विवेदी के साथ कार्यकर्ताओं ने फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया।
विदित हो कि परिवहन मंत्री महोबा जनपद के चरखारी में सरोवर पोर्ट के कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए जा रहे थे। उक्त कार्यक्रम चरखारी विधायक बृजभूषण सिंह का निजी कार्यक्रम था। जैसे ही परिवहन मंत्री का काफिला कालपी के यमुना नदी पुल में पहुंचा तो भाजपायों ने स्वागत किया। भाजपा नेता अश्वनी तिवारी ने क्षेत्र की परिवहन व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की। मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि प्रदेश की सरकार जनता के हितों के लिए कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि हर क्षेत्र में यात्रियों की सुविधाओं के लिए परिवहन विभाग के द्वारा योजनाएं चलाई जा रही हैं।
What's Your Reaction?






