बड़े धूमधाम से मनाई गई महंत अवेधनाथ जी की 11 वी पुण्य तिथि

Sep 22, 2025 - 09:59
 0  38
बड़े धूमधाम से मनाई गई महंत अवेधनाथ जी की 11 वी पुण्य तिथि

के के श्रीवास्तव व्यूरो जालौन 

उरई जालौन विश्व हिंदू महासंघ द्वारा जालौन के ब्लॉक सभागार में कार्यालय में ब्रह्मलीन राष्ट्र संत मंहत अबेधनाथ जी महाराज की 11 वीं पुण्यतिथि बड़े ही श्रद्धा और उत्साह पूर्वक मनाई गई। मुख्य अतिथि दीपक त्रिपाठी प्रदेश उपाध्यक्ष, मुख्य वक्ता उमेश प्रजापति (प्रयाग संभाग प्रभारी) , विशिष्ट अथिति इंजीनियर शीतल कुशवाहा (प्रदेश मंत्री), विशिष्ट अतिथि मोहित सिंह परिहार (जिला अध्यक्ष झांसी), मुख्य वक्ता विष्णु चतुर्वेदी (जिला अध्यक्ष जालौन), डॉ आई पी सिंह (जिला चिकित्सा प्रकोष्ठ), नीरज निगम (मीडिया प्रभारी) अंशुल प्रजापति जिला प्रभारी जालौन (कार्यक्रम संयोजक), नीरज प्रजापति, रंजना प्रजापति जिला अध्यक्ष मातृ शक्ति जालौन, आशा प्रजापति (जिला प्रभारी मात्र शक्ति), रामराजा निरंजन (ब्लॉक प्रमुख जालौन), अभय प्रताप राजावत(पूर्व नगर अध्यक्ष), ऊषा गुप्ता(भाजपा जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा), दीपू राजावत ( वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष) सौवीं प्रजापति (जिला उपाध्यक्ष) सुमित चंदेल ( जिला महामंत्री) रोहित प्रजापति गोलू एस के गौतम, रूपेश साहू, सोनम सोनी जी, हेमवाला मातृशक्ति आगंतुकों का अतिथियों ने व मातृशक्ति की जिला अध्यक्ष ने संयुक्त रूप से अवैद्यनाथ जी छवि चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन किया। विष्णु चतुर्वेदी ने बताया की अबेधनाथ जी महाराज गोरक्षपीठ के पीठाधीश्वर थे। विश्व हिंदू महासंघ के संस्थापक भी थे।

उन्होंने जब तक अपना जीवन जिया हिंदुत्व के लिए हमेशा लड़ते रहे। वह गरीब कमजोरों के लिए हमेशा आगे बढ़कर कार्य किया करते थे। जिनके शिष्य गोरक्ष पीठाधीश्वर श्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज आज उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री है। संगोष्ठी कार्यक्रम में ही दर्जनों पदाधिकारीयो की घोषणा की गई। सभी ने शपथ दिलाते हुए कहा कि हम हिंदुत्व के लिए हमेशा लड़ते रहेंगे अपने मठ मंदिरों की रक्षा करेंगे। अपनी गौ माता की रक्षा करेंगे। जिला अध्यक्ष विष्णु चतुर्वेदी ने सभी आए हुए अतिथि व कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। सफल संचालन गरिमा पाठक ने किया। संगोष्ठी कार्यक्रम के पश्चात खिचड़ी सहभोज का आयोजन किया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow