जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ

Oct 3, 2023 - 18:25
 0  146
जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ

हरदोई, 3 अक्टूबर 2023 विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान का शुभारंभ मंगलवार को जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने नया गाँव, मुबारकपुर स्थित सौ शैय्या चिकित्सालय में फीता काटकर किया | इसके साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष ने अभियान में लगे एंटीलार्वा छिड़काव,फॉगिंग और प्रचार-प्रसार वाहनों को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया |

इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने अभियान में लगे सहयोगी विभागों और जनसमुदाय से अभियान को सफल बनाने की अपील की | उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से ही यह अभियान सफल हो सकता है | 

इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. रोहताश कुमार ने कहा कि तीन से 31 अक्टूबर तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवम 16 से 31 अक्टूबर तक दस्तक अभियान चलेगा | दस्तक अभियान के तहत आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को संचारी रोगों से बचाव के लिए जागरूक करेंगी | इसके साथ ही बुखार, टीबी के संभावित लक्षण वाले व्यक्तियों, खांसी-जुकाम से पीड़ित व्यक्तियों,कुपोषित बच्चों, फाइलेरिया, काला-जार एवं कुष्ठ रोग के व्यक्तियों की पहचान कर लाइन लिस्टिंग करेंगी | इसके साथ ही वह घरों के भीतर मच्छरों के स्रोत का पता लगाएंगे | जिन घरों के भीतर मच्छर का लार्वा पाया जाएगा उसकी सूचना ब्लॉक मुख्यालय पर देंगी उसके अनुसार आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी | 

उन्होंने कहा कि सभी विभाग उनके द्वारा की जाने वाली गतिविधियों को माइक्रोप्लान के अनुसार संपादित करें |  

इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के अधिकारी, कर्मचारी, यूनिसेफ और स्वयंसेवी संस्था पाथ के प्रतिनिधि मौजूद रहे |

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow