सरोजिनी नगर विधानसभा में हुआ साड़ी युक्त महिला सेमी क्वार्टर मैराथन दौड़ एवं सद्भाव भोज कार्यक्रम

Feb 24, 2024 - 18:25
 0  48
सरोजिनी नगर विधानसभा में हुआ साड़ी युक्त महिला सेमी क्वार्टर मैराथन दौड़ एवं सद्भाव भोज कार्यक्रम

लखनऊ लोकसभा क्षेत्र मोहनलालगंज के अंतर्गत सांसद खेल स्पर्धा के तहत लोकसभा की पांचो विधानसभा में खेलों का महाकुंभ का आयोजन किया गया। इसी क्रम में सरोजनीनगर विधानसभा में सांसद खेल स्पर्धा के तहत 24 फरवरी, शनिवार को डिफेंस एक्सपो में साड़ी युक्त महिला सेमी क्वार्टर मैराथन (5किलोमीटर दौड़) का भव्य आयोजन किया गया जिसमें गांव और शहर की हजारों महिलाओं ने प्रतिभाग किया।

        कार्यक्रम का प्रारंभ मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर ने दीप प्रज्वलन कर किया, महापौर सुषमा खर्कवाल एवं विधायक डा.राजेश्वर सिंह , श्रीमती नीलू मिश्रा अंतरराष्ट्रीय खेल एथलीट ने हरी झंडी दिखाकर साड़ी युक्त सेमी क्वार्टर मैराथन को प्रारंभ कराया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका एवं समाज सेविका रीना त्रिपाठी व एंकर अंजली ने किया।

     सांसद खेल स्पर्धा 2024 के अंतर्गत मोहनलालगंज लोकसभा क्षेत्र में 10 फरवरी से विभिन्न खेलों का आयोजन हो रहा है, विधानसभा स्तर पर सरोजनीनगर में हुई यह साड़ी युक्त सेमी क्वार्टर मैराथन लोकसभा की साड़ी युक्त पांचवी सेमी क्वार्टर मैराथन रही जिसमें महिलाओं ने भारतीय संस्कृति के साथ साड़ी पहनकर कुछ महिलाओं ने तो सर पर पल्लू रखकर दौड़ पूरी की, जिससे भारत की सभ्यता और संस्कृति की मिसाल देश में स्थापित करने के लिए बहुत ही सुखद संदेश रहा। वर्तमान समय में इसरो और नस में कार्य करने वाली महिलाएं हूं खेतों में मजदूरी करने वाली महिलाएं हैं अस्पतालों में सर्जरी करने वाली डॉक्टर महिलाएं हूं या फिर पुलिस की नौकरी करने वाली महिलाएं हो सभी ने साड़ी पहन करिए संदेश दिया कि विषम परिस्थितियों में महिलाएं अपने परिधान के साथ किस प्रकार सभ्यता और संस्कृति का परचम लहरा सकती हैं।

 मोहनलालगंज लोकसभा में सांसद कौशल किशोर के नेतृत्व में सभी विधानसभाओं में महिलाओं की खेल में भागीदारी बढ़ाने और खासकर घरेलू महिलाएं जो ज्यादा घर से बाहर नहीं निकल पाती उनके लिए भी खेलों का आयोजन हो और वह भी खेल में आगे बढ़े। इस साड़ी युक्त महिला सेमी क्वार्टर मैराथन में प्रथम निवासी अमिता शाहू पिपहरी, रहीमनगर द्वितीय आयुषी गौतम ,ऐन निवासी तृतीय स्थान अनुराधा मवई पाडियांना प्राप्त किया।

प्रथम पुरस्कार के रूप में 31 हजार ,द्वितीय 21 हजार तृतीय पुरस्कार के रूप में 11 हज़ार रुपए धनराशि की चेक व प्रमाणपत्र केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर द्वारा विजेताओं को वितरित किया गया। वहीं इसके बाद अगले दस प्रथम स्थान पर रही महिलाओं 21 सौ रुपए, उसके बाद की दस दौड़ पूरी करने वाली महिलाओं को 11 सौ रुपए व उसके बाद तृतीय पहुंची दस महिलाओं को 501रुपए व प्रमाणपत्र पुरस्कार के रूप में दिया गया। सभी विजेता महिलाओं को सरोजिनी नगर के विधायक डॉ राजेश्वर सिंह द्वारा तुरंत ही ₹2000 का नगद पुरस्कार दिया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी देश को विकसित भारत, आत्मनिर्भर भारत स्वच्छ और स्वस्थ भारत बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं, नारी, युवा, गरीब, किसान विकसित भारत के चार स्तंभ हैं इसलिए विकसित और आत्मनिर्भर भारत बनाने में महिलाओ की भागीदारी अहम है इसलिए सभी क्षेत्रों में महिलाओं को आगे आकर विकसित भारत बनाने में अपना सफ़ल योगदान देना है। 

सांसद प्रतिनिधि प्रवीण अवस्थी ने कहा कि माननीय केंद्रीय राज्यमंत्री एवं सांसद कौशल किशोर जी द्वारा इस तरह की दौड़ कराने का मुख्य उद्देश्य दौड़ में महिलाओं की रूचि बढ़ाना,उन्हें और अधिक प्रतिभावान बनाना है, जिससे ये महिलाएं अपने परिधान अपनी संस्कृति को संजोते हुए राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचकर अपनी खेल प्रतिभा को दिखा सके। सरोजिनी नगर की लगभग 1600 महिला प्रतिभागियों ने प्रतिभा किया।

इस मौक़े पर सरोजिनी नगर के सभी मंडल अध्यक्ष, पार्षद गण सरोजिनी नगर परिवार के सदस्य , सभी ग्राम प्रधान, बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, विभिन्न गांव व शहर की सैकड़ो महिलाएं उपस्थित रहीं। उपस्थित महिला प्रतिभागियों की मांग पर सभी विधानसभाओं की सामूहिक मैराथन 29 तारीख को केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित निर्धारित किया गया ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow