24 वर्षीय युवक फांसी पर झूला, हुई मौत

Jun 29, 2023 - 19:33
 0  148
24 वर्षीय युवक फांसी पर झूला, हुई मौत

कोंच(जालौन): ग्राम चंदुरा में एक 24 वर्षीय युवक ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चंदुरा निवासी 24 वर्षीय राहुल बरार पुत्र लालसिंह ने बुधवार/गुरुवार की देर रात घर की छत पर बने कमरे में रस्सी के सहारे फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। कुछ देर बाद परिजनों ने जब कमरे में जाकर देखा तो राहुल फांसी पर झूल रहा था। य़ह देखकर परिजनों में हड़कंप मच गया और घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक नागेंद्र कुमार पाठक व सुरई चौकी प्रभारी शिवशंकर ने शव को नीचे उतरवाया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के दो छोटे बच्चे हैं और उसकी पत्नि बीते करीब 15 दिन से मायके में है। मृतक शराब पीने का लती बताया जा रहा है। फिलहाल आत्महत्या किए जाने का कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आ सका है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow