सभाषद आवास पर सम्राट अशोक की मनायी गयी जयंती

Mar 30, 2024 - 17:51
 0  72
सभाषद आवास पर सम्राट अशोक की मनायी गयी जयंती

कोंच(जालौन) मुहल्ला गांधी नगर बार्ड नम्बर एक के सभाषद महेंद्र सिंह कुशवाहा ने अपने आवास पर सम्राट अशोक की जयंती धूमधाम से मनाते हुए उन्हें याद किया इस दौरान सभाषद एवं सजातीय बन्धुओं ने सर्व प्रथम उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और उनके संस्मरणों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी इस दौरान सभाषद ने बोलते हुए कहा कि मौर्य बंश में 304 ईसा पूर्व बर्तमान विहार के पाटली पुत्र में सम्राट अशोक का जन्म हुआ था और इन्हें बिंदुसार के पुत्र और मौर्य बंश के तीसरे राजा के रूप में जाना जाता है उन्होंने जन्म के बाद मगध के राज्य को तो अपना बना लिया लेकिन राज तिलक में कई बाधाओं से गुजरना पड़ा जिसका उन्होंने शक्ति से सामना करते हुए उत्तर भारत से दक्षिण के मैसूर कर्नाटक बंगाल से लेकर अफ़ग़ानस्तान तक अपनी सौर्य पताका फेरा दी थी इस प्रकार उनका साम्राज्य उस समय तक का सर्वाधिक फैला हुआ साम्राज्य था इसी कारण उन्हें चक्रवर्ती सम्राट कहा जाता है इसी कड़ी में अन्य बक्ताओं ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किये इस अवसर पर प्रवल पुष्पेंद्र सिंह कुशवाहा काजू कुशवाहा गौतम कुशवाहा अतुल कुशवाहा सुमित कुशवाहा प्रशांत कुशवाहा शिवम कुशवाहा आकाश कुशवाहा सनोज कुशवाहा सहित तमाम सजातीय बन्धु मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow