सांसद कीर्ति वर्धन सिंह को राज्य मंत्री बनने पर लोगों ने जताया हर्ष

Jun 10, 2024 - 16:23
 0  50
सांसद कीर्ति वर्धन सिंह को राज्य मंत्री बनने पर लोगों ने जताया हर्ष

रोहित कुमार गुप्ता

उतरौला बलरामपुर ।गोंडा लोकसभा क्षेत्र से नव निर्वाचित सांसद कीर्तिवर्धन सिंह को राज्यमंत्री बनाये जाने पर उतरौला विधानसभा में जश्न मनाने का सिलसिला जारी है।

क्षेत्र के बांक भवानी मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने रविवार शाम एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। उत्साहित कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की। और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जयजयकार किया। इस मौके पर जिला मंत्री कृष्ण कुमार ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में एनडीए सरकार बनने के साथ ही भारत की जनता ने नया इतिहास लिख दिया है। कीर्ति वर्धन सिंह राजा भैया को राज्यमंत्री बनाकर मोदी जी ने देवीपाटन मंडल का मान बढ़ाया है। एनडीए तीन की सरकार भारत का नया इतिहास लिखने जा रही है। राजा भैया को राज्य मंत्री बनने से मंडल के विकास को नई गति मिलेगी। 

अल्पसंख्यक मंडल अध्यक्ष शमशाद अली, नंदौरी शक्ति केंद्र संयोजक गंगाराम यादव, बूथ अध्यक्ष राम लौटन यादव , छोटे लाल, अजय यादव, डॉ विजय, सुरजीत कश्यप, संतोष चौरसिया, मनिराम, ननकन कश्यप, धर्मराज चौरसिया, ध्रुव बाल्मीकि, चंदन चौबे समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow