सड़क दुर्घटना में दिवंगत पीआरडी जवान के परिवार को मिली सहयोग राशि

Aug 25, 2024 - 22:02
 0  140
सड़क दुर्घटना में दिवंगत पीआरडी जवान के परिवार को मिली सहयोग राशि

अमित गुप्ता 

उरई जालौन 

उरई ,जालौन जनपद जालौन के माधौगढ़ ब्लॉक के ग्राम रैपुरा सिरसा थाना में तैनात पीआरडी जवान जयकरन की एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना के बाद मृत्यु हो गई। यह हादसा तब हुआ जब 28 जुलाई 2024 को जयकरन भैया अपनी ड्यूटी समाप्त कर घर लौट रहे थे। रास्ते में उनका गंभीर एक्सीडेंट हो गया, जिसके बाद उन्हें तत्काल एंबुलेंस द्वारा ग्वालियर अस्पताल रेफर किया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने पूरी कोशिश की, लेकिन गंभीर चोटों के कारण जयकरन को बचाया नहीं जा सका और 5 अगस्त 2024 को उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

जयकरन की असमय मृत्यु से उनके परिवार और जनपद में शोक की लहर है। पीआरडी के सभी साथियों ने मृतक के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। 25 अगस्त 2024 को जनपद के पीआरडी भाइयों ने जयकरन के परिवार के घर जाकर उन्हें सहयोग राशि के रूप में 10,000 रूपए प्रदान किए। इस दुखद अवसर पर जिला अध्यक्ष नारायण दास कुशवाहा, राधा कठेरिया, हरि सिंह नेता, ब्लॉक कमांडर दुर्गा प्रसाद (रामपुरा), ब्लॉक कमांडर पवनेश सिंह (माधौगढ़), मिथलेश कुमार (कुरसेडा), धर्मेन्द्र सिंह, वीरेंद्र कुमार (नौने), सहाय सतीश चंद्र (बकील), और डी.के. निवहना सहित कई साथी उपस्थित थे।

सभी ने इस कठिन समय में जयकरन के परिवार के साथ खड़े होने की प्रतिबद्धता जताई और उन्हें हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। जयकरन की सेवाओं और उनके समर्पण को याद करते हुए, जनपद के पीआरडी जवानों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow