सपाइयों ने द्वतीय पुण्य तिथि पर धरती पुत्र को दी श्रद्धांजलि

Oct 10, 2024 - 17:57
 0  64
सपाइयों ने द्वतीय पुण्य तिथि पर धरती पुत्र को दी श्रद्धांजलि

कोंच (जालौन) पूर्व रक्षा मंत्री व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री धरती पुत्र स्व.मुलायम सिंह यादव की द्वतीय पुण्य तिथि पर सपाइयों ने विनम्र श्रद्धांजलि देते हुए उनके संस्मरणों को याद किया

            मुहल्ला गोखले नगर स्थित दरिद्र नारायण सेवा समिति में दिन गुरुवार को स्व.मुलायम सिंह यादव की द्वतीय पुण्य तिथि पर एक कार्यक्रम का आयोजन नगर अध्यक्ष अमित यादव की अध्यक्षता में आहूत किया गया जिसमें स पा व कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने स्व.मुलायम सिंह यादव के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद करते हुए उनके संस्मरणों को याद किया और उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि देते हुए उनके विचारों को आगे बढाने का संकल्प लिया कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की इसके उपरांत जरूरतमंदों को अपने हांथों से भोजन परोसकर उन्हें भोजन कराया इस दौरान शिवांग दुबे मुलायम सिंह कुशवाहा केहर सिंह यादव अजय राजू कांग्रेस नगर अध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी धीरेंद्र चौधरी राजेन्द्र सिंह सईद अहमद अनिल पटेरिया माजा उल्ला खां गौरी रामशरण कुशवाहा एडवोकेट सभाषद बिक्की दुबे लकी दुबे सतीश परिहार सामी भोलानाथ झाँ लाला मिस्त्री सहित तमाम पार्टीजन मौजूद रहे कार्यक्रम के अंत में नगर अध्यक्ष ने समाजवाद की धारा को आगे बढाने का आह्वाहन करते हुए आये हुए सभी लोगों का धन्यवाद अदा किया 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow