शिक्षक दिवस पर भारत विकास परिषद ने वन विहार महोत्सव का किया आयोजन

कोंच (जालौन) नगर के मोहल्ला तिलक नगर नरिया स्थित पुष्पा गार्डन में दिन शुक्रवार को भारत विकास परिषद द्वारा शिक्षक दिवस के मौके पर वन विहार महोत्सव और गुरुवंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें छोटी छोटी छात्राओं द्वारा अपनी प्रस्तुतियां दी गयी जिनके अभिनय ने लोगों का मन मोह लिया और उनके सम्मान में उत्साह वर्धन हेतु तालियों की करतल ध्वनि गूंज उठी कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शिक्षक दिवस के अवसर पर गुरु और शिष्य के महत्व को समझाना था क्योंकि गुरु बिन होय न ज्ञान के तहत हमें गुरु का सम्मान करना चाहिए क्योंकि उनके द्वारा ही हमें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है वहीं वन विहार महोत्सव के अंतर्गत अतिथियों ने हरिशंकरी पौधों का रोपण किया और कार्यक्रम में शिक्षका ज्योति कुशवाहा आभा तिवारी शिक्षक रविन्द्र नाथ अतुल सोनी सगीर अहमद देवाशीष आदि शिक्षकों को सम्मानित किया गया इस दौरान भारत विकास परिषद अध्यक्ष राजेंद्र निगम सचिव अमरेंद्र दुबे भा ज पा नगर अध्यक्ष अंजू अग्रवाल पूर्व पालिका अध्यक्ष डॉ सरिता आनंद अग्रवाल राज योगिनी मीना दीदी कार्यक्रम संयोजिका भावना सिंह बरिष्ठ पत्रकार चौ. वृजेन्द्र मयंक प्रह्लाद कौशल राम शरण कुशवाहा ज्योति कुशवाहा दिनेश दुबे प्रदीप निरंजन विजय अग्रवाल अखिलेश चचोदिया अवधेश दुबे अर्चना सोनी वीरेंद्र ठाकुर राजू सोनी शैलेन्द्र सराफ दिनेश सोनी गौरव तिवारी नन्दराम स्वर्णकार संतोष तिवारी सहित तमाम संगठन से जुड़े व गणमान्य लोग मौजूद रहे कार्यक्रम का संचालन रश्मि मित्तल ने किया।
What's Your Reaction?






