बाढ़ से रपटा व सड़क डूबने से लगातार 5 दिनो से कई ग्रामों का कालपी का संपर्क कटा

Sep 9, 2025 - 20:02
 0  57
बाढ़ से रपटा व सड़क डूबने से लगातार 5 दिनो से कई ग्रामों का कालपी का संपर्क कटा

कालपी जालौन  यमुना नदी के उफनाने तथा बाढ़ के पानी से रपटा तथा सड़कों के डूब जाने के कारण लगातार पांचवें दिन भी कई ग्रामों का कालपी से संपर्क कटा रहा। 4 सितम्बर को मगरौल - पड़री ग्रामो के बीच स्थित रपटा बाढ़ के पानी से डूब गया। फल स्वरुप पड़री, नरहान, दहेलखंड, उरकरा कला आदि ग्रामों का आने जाने का साधन बंद हो गया। मालूम हो कि दो बार पहले भी रपटा डूब जाने से मगरौल - पड़री मार्ग में आवागमन प्रभावित हो गया था। रपटे के बाढ़ के पानी से डूबने के कारण नागरिकों को परेशानियों का पड़ रहा है। इसी तरह यमुना नदी की बाढ़ से रायढ़ दिवारा रोड डूब गया है। फलस्वरूप आवागमन ठप्प हो गया है।इस वजह से तमाम गांवों के नागरिकों के आने जाने का मार्ग ठप्प है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow