स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का 17 को विधायक करेंगे उद्घाटन।

कालपी (जालौन )आगामी 17 सितंबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में आयोजित होने वाले स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक विनोद चतुर्वेदी के द्वारा किया जाएगा। उक्त आशय कि जानकारी देते हुए चिकित्सा अधीक्षक डॉ दिनेश गुप्ता ने बताया की इस मौके पर विशेषज्ञ चिकित्सकों के द्वारा महिलाओं का प्राथमिकता से उपचार किया जाएगा।
उन्होंने बताया की 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चिकित्सालय में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार कार्यक्रम का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ चिकित्सक के द्वारा गर्भवती महिलाओं, किशोरियों का चिकित्सीय परीक्षण किया जाएगा तथा आवश्यक टीके लगाकर टीकाकरण भी किया जाएगा। चिकित्सा अधीक्षक के मुताबिक अभियान के दौरान महिलाओं समस्त प्रकार के चेकअप किये जाएंगे। उन्होंने बताया की महिलाओं के शुगर, ब्लड प्रेशर आदि की जांच भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान महिला चिकित्सा की समस्त चिकित्सीय सुविधाएं प्रदान की जाएगी। इसके अलावा स्वस्थ रहने के लिए चिकित्सकों के द्वारा महिलाओं को जागरूक भी किया जाएगा। उन्होंने अभियान के तहत लाभान्वित होने की अपील की है।
What's Your Reaction?






