विश्व हिंदू परिषद ने मनाया अपना स्थापना दिवस

कोंच(जालौन) मुहल्ला गोखले नगर स्थित सभाषद दंगल यादव के भवन पर दिन शुक्रवार को विश्व हिंदू परिषद की नगर इकाई ने अपना स्थापना दिवस मनाया कार्यक्रम में सर्व प्रथम कार्य अध्यक्ष गिरीश पालीवाल जिलामंत्री आचार्य तेजश जिला बौद्धिक प्रमुख सागर चौबे सहमंत्री श्यामजी शर्मा और जिला उपाध्यक्ष साकेत शांडिल्य ने संयुक्त रूप से भगवान कृष्ण व भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम को गति प्रदान की गई इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य बक्ता आचार्य तेजश ने संगठन की नीतियों पर विस्तार से चर्चा की इस कड़ी में जिला उपाध्यक्ष साकेत शांडिल्य ने बोलते हुए कहा कि हिन्दू हित व सनातन की रक्षा का संकल्प हम सभी लोगों को लेना होगा और साथ मिलकर इसकी रक्षा के लिए काम करना होगा जिस पर उपस्थित जन समूह ने शपथ लेते हुए संगठन के साथ कार्य करने की बात कही वहीं अन्य अतिथियों ने भी अपने अपने विचार रखते हुए संगठन को मजबूत किये जाने की बात कही इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक नगर अध्यक्ष शिशिर प्रताप सिंह नगर मंत्री सन्तोष तिवारी विद्यार्थी प्रमुख आशुतोष रावत प्रखंड अध्यक्ष अवधेश पटेल नगर उपाध्यक्ष महेंद्र चन्देरिया मनीष अग्रवाल दीपू श्रीबास्तव निखिल सोनी रामजी शनि ताम्रकार सहित संगठन से जुड़े तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे वहीं कार्यक्रम का सफल संचालन अर्पित वाजपेयी ने किया।
What's Your Reaction?






