नवनियुक्ति जिलाध्यक्ष के स्वागत में उमड़े भाजपा कार्यकर्ता

Sep 16, 2023 - 18:17
 0  361
नवनियुक्ति जिलाध्यक्ष के स्वागत में उमड़े भाजपा कार्यकर्ता

अमित गुप्ता

संवाददाता

कालपी/जालौन कालपी जनपद स्तर पर भारतीय जनता पार्टी के संगठन में हुए फेरबदल के तहत शनिवार को कार्यकर्ताओं में जोरदार उत्साह दिखाई दिया। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित के जनपद आगमन के अवसर पर जिले की बॉर्डर सीमा कालपी में कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े के साथ अभूतपूर्व स्वागत किया। 

शनिवार की दोपहर 3 बजे लखनऊ से उरई जाते वक्त जो नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का भारी भरकम काफिला जैसे ही यमुना नदी के हाईवे पुल में पहुंच तो पहले से ही मौजूद भाजपा के गद्दाबर नेताओं तथा कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं तथा गगन भेदी नारो के साथ स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह जादौन, पूर्व जिलाध्यक्ष जगदीश तिवारी, पूर्व विधायक संतराम सेंगर, अशोक बाजपेई की अगुवाई में समर्थकों तथा कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों तथा फूल मालाओं के साथ गगन भेदी नारे लगाते हुए स्वागत किया। इस मौके पर महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष ज्योति विश्वकर्मा, नगर पालिका बालिका इंटर कॉलेज की पूर्व प्रधानाचार्य अपर्णा शर्मा, आनंद शर्मा, योग शिक्षिका रजनी पाल, ब्रह्मसिंह यादव, नगर अध्यक्ष अमित पांडेय,अरविंद राठौर, अतुल चौहान सभासद, भारत सिंह यादव, बाबू सिंह यादव, संजीव उपाध्याय, विशाल सिंह सेंगर, अतुल गुप्ता, सतेंद्र चौहान, सुबोध दिवेदी, राकेश पुरवार, अश्वनी तिवारी, कृष्णपाल सिंह, हर्षित खन्ना, देवेंद्र गुप्ता, अंकित गुप्ता, संजय सोनकर, हरीबाबू गुप्ता, राजेंद्र सिंह,श्री किशन, हर्षित पुरवार के अलावा भारी संख्या में कार्यकर्ता समर्थक पर तथा महिलाएं मौजूद रही। गल्ला मंडी के पास भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र द्विवेदी लल्लू महाराज के प्रतिष्ठान में कार्यकर्ताओं तथा समर्थकों के द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत से गदगद नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि संगठन तथा पार्टी को मजबूत करने के लिए पूरी ताकत से सभी लोग जुट जाए।

फोटो

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow