भाजपाइयों ने कांग्रेस राज्यसभा सांसद का मच्छर चौराहा पर फूंका पुतला

Dec 9, 2023 - 17:53
 0  69
भाजपाइयों ने कांग्रेस राज्यसभा सांसद का मच्छर चौराहा पर फूंका पुतला

जिला संवाददाता

अमित गुप्ता

उरई (जालौन)। भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल एवं भाजपा जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित के नेतृत्व में माधौगढ़ विधायक मूलचन्द निरंजन, दिलीप दुवे रिनिया, शैलेन्द्र विक्रम सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी, डा. गिरीश मिश्रा, तरुण तिवारी, जिला प्रवक्ता मनोज यादव, शक्ति गहोई सहित दर्जनों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर के शहरी भगत सिंह चौराहा पर पहुंच कर कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए पुतला फूंका।

इस मौके पर भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि कांग्रेस सांसद धीरज साहू से जुड़े ब्यापारी समूह के ठिकानों पर झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में जारी आयकर विभाग की छापेमारी में अब तक 200करोड़ रुपये से अधिक की नगदी बरामद हो चुकी है तथा अभी भी बरामद रुपयों की गिनती चल रही है। उन्होंने कहा कि यह जब्त धनराशि बढ़ सकती है।इस रेड में देश में कानूनी तरीक़े से 

 जब्त की जाने बाली सबसे बड़ी नगदी होने का अनुमान लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब्त नोटों की संख्या इतनी ज्यादा है कि उनकी गिनती के लिए मंगवाई गयी मशीनें तक खराब हो गयी है।उन्होंने कहा कि एक तरफ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी है जो भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने के लिए प्रतिवद्ध है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जो जनता का पैसा लूटा है उसकी पाई-पाई लौटना पड़ेगी यह मोदी सरकार की गारंटी है मोदी की गारंटी का मतलब बेईमानों से पाई-पाई वसूलने की गारंटी है।उन्होने कहा कि एक कांग्रेस सांसद के पास 200 करोड़ की नगदी पकड़ी गयी तो बाकी सांसदों के पास कितनी नगदी होगी। इस हिसाब से गांधी परिवार विश्व का सबसे भ्रष्टाचारी परिवार है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow