ऐरी और मकरेछा में आयोजित हुआ भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम

Jan 8, 2024 - 07:46
 0  24
ऐरी और मकरेछा में आयोजित हुआ भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम

 जिला संवाददाता कृष्णकांत ( के 0 के ) श्रीवास्तव जालौन 

 उरई (जालौन) डकोर ब्लाक खंड के ग्राम पंचायत ऐरी और मकरेछा में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष मनोज राजपूत ने कहा कि आज भारत देश-दुनिया में विकास कार्यों के साथ आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनकर मजबूती से आगे बढ़ रहा है। केंद्र में मोदी सरकार और उत्तर प्रदेश में योगी सरकार गरीब-शोषित लोगों के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। इसलिए हम सबको मिलकर वर्ष 2047 तक भारत को विकसित बनाना है। वही बीडीओ बृजकिशोर कुशवाहा ने सरकार द्वारा संचालित सभी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए ग्राम ऐरी 42 और मकरेच्छा 10 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरण किए गए। उन्होंने कहा संकल्प यात्रा का उद्देश्य कि सरकार दौरा संचालित योजनाओं का लाभ गरीबों के घर घर तक पहुंच सके कार्यक्रम के अंत में लोगो को बिकसित भारत संकल्प की शपथ दिलाई और फसल में ड्रोन की तरल उर्वरक छिड़काव का प्रदर्शन किया गया। यहां पर खाद्यान्न अधिकारी मनोज उत्तम , मंडल अध्यक्ष मंगल राजपूत , सचिव रोहित कुशवाहा, पुष्पेंद्र सिंह ,प्रधान ओमकार पाल , प्रधान मकरेछा धर्मेंद्र राजपूत, लेखपाल सुमित, राम जी यादव, जेई शिवकुमार निरंजन और ग्रामीण मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow