जयकारों के साथ रामभक्तो ने निकाली शोभायात्रा

Jan 22, 2024 - 18:17
 0  29
जयकारों के साथ रामभक्तो ने निकाली शोभायात्रा

अमित गुप्ता

कालपी(जालौन) सोमवार को अयोध्या में श्री राम लला के प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर धर्म नगरी कालपी में जगह जगह केसरिया रंग के झंडो,मंदिरों में झालरें व रंग बिरंगी रोशनी से सजावट की गई। बाजार दुकानदारों ने जयकारों के साथ जगह-जगह प्रसाद वितरण किया गया।  

अयोध्या में भगवान राममला की की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर शोभायात्रा निकाली गई। नगर के मुहल्ला राजेपुरा स्थिति संकटा माता से मुन्ना लाल गुप्ता के संयोजकत्व में शोभा यात्रा शुरू हुई जो फुलपावर चौराहा, टरननगंज बाजार, पचपिण्डा देवी मंदिर, बर्फ फैक्ट्री, स्टेशन चौराहा, इंदिरानगर होते हुए पुनः संकटा माता मंदिर में शोभयात्रा का समापन हुआ। शोभायात्रा में प्रभु श्रीराम के रूप में सजे कलाकार आकर्षण का केंद्र बने हुए थे। शोभायात्रा के दौरान राममय माहौल बना दिए उसके पीछे डीजे के रामभक्ति के गानों सैकड़ो की संख्या में झूमते राम भक्त जयश्री राम के नारों से पूरा वातावरण राममय हो गया है। 

 नगर के रामजानकी मन्दिर, दुर्गा मंदिर, वनखण्डी देवी मंदिर, बटाऊ लाल मन्दिर, संकटा माता मंदिर, फूला देवी मंदिर, बाकेबिहारी मन्दिर सहित नगर के सभी मंदिरों को आकर्षक झालरों से सजाया गया। 

वही जगह-जगह प्रसाद वितरण किया गया। पुलिस प्रशासन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच यात्रा निकाली गई। 

फोटो - जयकारों के साथ 

शोभा यात्रा निकालते रामभक्त

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow