खूनी सड़क पर अनियंत्रित होकर पलटी कार दो की हालत गम्भीर

Apr 27, 2024 - 17:40
 0  404
खूनी सड़क पर अनियंत्रित होकर पलटी कार दो की हालत गम्भीर

कोंच(जालौन) खूनी सड़क के नाम से मशहूर कोंच उरई मार्ग पर दोपहर करीब 12 बजे एक अल्टो कार अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें तीन महिलाओं सहित 5 लोग घायल हो गए राहगीरों ने घायलों को नगर में स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर दो लोगों की गम्भीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रिफर कर दिया

              प्राप्त जानकारी के अनुसार मुहल्ला नया पटेल नगर निवासी ऋषभ उम्र 27 बर्ष अंशुल उम्र करीब 23 बर्ष शशि उम्र करीब 34 बर्ष साधना उम्र करीब 33 बर्ष और मंजरी उम्र करीब 48 बर्ष अपनी आल्टो कार से उरई स्थित मयूर गार्डन शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे और वहां से वापिस समय करीब 12 बजे दोपहर कोंच आ रहे थे और जैसे ही ग्राम पड़री के नजदीक पहुंचे तभी कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई जिससे उपरोक्त सभी कार सवार घायल हो गए चीख पुकार सुनकर राहगीर मौक़े पर पहुंच गए और उन्होंने घायलों को कार से बाहर निकाला और नगर के आयुष्मान मेडीकेयर अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर चिकित्सक ने घायलों का इलाज किया लेकिन गम्भीर रूप से घायल शशि व मंजरी को प्राथमिक उपचार के बाद रिफर कर दिया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow