कांग्रेसी 13 जून से प्रत्येक विधानसभा में निकालेंगे धन्यवाद यात्रा
![कांग्रेसी 13 जून से प्रत्येक विधानसभा में निकालेंगे धन्यवाद यात्रा](https://aajtakmedia.net/uploads/images/202406/image_870x_666849e8f0a35.jpg)
अमित गुप्ता
कालपी जालौन
कालपी (जालौन) जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी की संयुक्त बैठक सोमवार को पार्टी के जिला कार्यालय शहीद भवन में हुई। बैठक में लोकसभा चुनाव में हुई जीत पर लोकसभा क्षेत्र के प्रत्येक विधानसभा मुख्यालय पर धन्यवाद यात्रा निकालने का निर्णय लिया। अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष धीरेंद्र शुक्ला ने कहा कि 13 जून को कालपी विधानसभा क्षेत्र में मुन्ना फुलपावर चौराहे से वनखंडी मंदिर, 14 जून को कोंच विधानसभा क्षेत्र में सरोजनी नायडू पार्क से चंदकुआ मंदिर तक यात्रा निकाली जाएगी। इसी तरह 15 जून को शाम छह बजे माहिल तालाब से आंबेडकर चौराहे तक यात्रा निकाली जाएगी। इसका समापन कोतवाली के सामने स्थित गांधी चबूतरा पर होगा। बैठक में अनुज मिश्रा, रेहान सिद्दीकी, राघवेंद्र तिवारी, सरिता वर्मा, फैजानुल हक, ब्रजेश पांडेय आदि मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
![like](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://aajtakmedia.net/assets/img/reactions/wow.png)