न्याय चक्र फाउंडेशन की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे मौजूद

Jul 1, 2024 - 18:22
 0  14
न्याय चक्र फाउंडेशन की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे मौजूद

सबको न्याय दिलाना न्याय चक्र फाउंडेशन का मूल उद्देश्य, देश का सर्वोच्च संगठन

हाथरस उत्तर प्रदेश।  संपूर्ण देश में न्याय चक्र फाउंडेशन एक ऐसा संगठन है जो भारत देश के सभी राज्यों में हर क्षेत्र के अति विशिष्ट और महत्वपूर्ण लोगों के साथ कार्य कर रहा है, संगठन की एक अति महत्वपूर्ण बैठक आज हाथरस में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष की उपस्थित में संपन्न हुई जिसमें समाज के उत्थान और उनकी समस्याओं पर विचार किया गया। 

बताते चलें कि न्याय चक्र फाउंडेशन सामाजिक और घरेलू हिंसा से संबंधित मुद्दे विशेष रूप से न्याय के लिए भटक रहे किसी व्यक्ति और महिला को न्याय तथा सरकारी योजनाओं को धरातल तक पात्र तक पहुंचाने का कार्य कर रहा है जिसकी आज एक महत्वपूर्ण बैठक उत्तर प्रदेश के जनपद हाथरस में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री हरे कृष्ण पांडेय की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें न्याय चक्र फाउंडेशन की ओर से कार्यक्रम को सफल बनाया गया जिसमें संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरेकृष्ण पांडे मुख्य अतिथ के रूप में शामिल हुए।

बताते चलें कि कार्यक्रम में माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में नारी शक्ति के साथ साथ सभी के लिए कहा कि हमें सच का साथ देना चाहिए और अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ना है और जो हमारे यहां पीड़ित व्यक्ति आते हैं उनके लिए न्याय दिलाना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है जो भी संगठन के पदाधिकारी हैं वह अपने पद की गरिमा रखते हुए कार्य करें और आगे बढ़ें जिससे समाज के उत्थान के साथ साथ दबे कुचले न्याय के लिए दर दर भटक रहे पीड़ित को न्याय मिल सके जिससे संगठन को मजबूती के साथ-साथ अलग पहचान मिल सके जो हमारा मूल उद्देश्य है। 

*इसी* के साथ महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती सुमन लता ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमारी मातृशक्ति पुरुषों से कम नहीं है और हम हर समाज हर वर्ग में पीड़ित वर्ग के लोगों की मदद कर रहे हैं और हम आगे भी करते रहेंगे हमारी मातृ शक्ति को पुरुषों से कम नहीं आंकना चाहिए हमारी मातृशक्ति देश में आगे चलकर इतना बड़े कार्य करेगी कि वह अलग ही पहचान दिखेगी, इस अवसर पर संगठन के सभी जिला पदाधिकारी मौजूद रहे राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्रीमती राजकुमारी ,श्रीमती मनोरमा ठाकुर ,श्रीमती ललितेश सिंह के साथ साथ अन्य विशिष्ट लोग भी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow