बन महोत्सव सप्ताह पर विधायक ने पौधा रोपण कर दिया हरितक्रांति का संदेश

Jul 2, 2024 - 17:13
 0  62
बन महोत्सव सप्ताह पर विधायक ने पौधा रोपण कर दिया हरितक्रांति का संदेश

कोंच (जालौन) वन महोत्सव सप्ताह बृक्षारोपण गति विधियों का एक राष्ट्र व्यापी उत्सव है और यह सप्ताह प्रत्येक बर्ष 1 जुलाई से 7 जुलाई तक मनाया जाता है क्योंकि इस अवधि में भारत के कई हिस्सों में दक्षिण पश्चिम मानसून का आगाज होता है जो वनीकरण के लिए अनुकूल स्थिति प्रदान करता है भारत में वन महोत्सव उत्सव की शुरुआत कन्हैयालाल मानेकलाल मुंशी ने की थी उनका उद्देश्य था कि वनों को उगाया जाए और बचाया जाते हुए महत्व को बताया और लोगों को वनों की कटाई के दुष्प्रभावों से जागरूक किया जाए 

      इसी को लेकर दिन मंगलवार उरई रोड स्थित प्राचीन माँ हुल्का देवी मंदिर परिसर में क्षेत्रीय विधायक मूलचन्द्र निरंजन ने पीपल का बृक्ष रोपित कर वन महोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत की वहीं नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सत्येंद्र सिंह उर्फ शीलू पड़री ने महोगनी बृक्ष रोपित किये और उप प्रभागीय बनाधिकारी साजिद अली ने अमरूद का पेड़ रोपित किया कार्यक्रम के दौरान एस डी एफ़ ओ साजिद अली ने बताया कि कोंच तहसील क्षेत्र के लिए लगभग 6 लाख पेड़ लगाने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है जिन्हें स्थानीय कार्यालय ग्राम पंचायत पार्क मन्दिर आदि परिसरों में लगाये जायेंगे और सभी के लिए हमारी नर्सरियों में पेड़ उपलब्ध हैं इस दौरान क्षेत्रीय विधायक ने बोलते हुए कहा कि बृक्षों से हमारे पर्यावरण का संतुलन बना रहता है और हमारी सरकार का नारा भी है कि एक पेड़ माँ के नाम अवश्य लगाएं क्योंकि शहरी करण और शहरों के वैश्विकरण के नाम पर पेड़ों को सबसे बड़ी बाधा माना जाता था जिसमें पेड़ों को काटा गया जिसके कारण जलवायु में बड़ा बदलाव दिख रहा है इसीलिए हमारी सरकार ने देश मे बन क्षेत्र को बहाल करने के लिए बन महोत्सव जैसे कार्यक्रमों की शुरुआत की है इस दौरान माँ हुल्का देवी मंदिर के महंत अनिल कुमार भा ज पा नगर अध्यक्ष सुनील लोहिया सुनील कांत तिवारी महेंद्र सोनी लला सुनील शर्मा अनिल वर्मा बादाम सिंह कुशवाहा महेंद्र कुशवाहा धर्मेंद्र राठौर बाबूराम पाल सहित बनक्षेत्राधिकारी पंकज भानु सिंह डिप्टी रेंजर हेमंत कुमार रामदास अहिरवार बन दरोगा खुशीराम बन रक्षक दुर्गेश तिवारी माली शाबिर खां आदि मौजूद रहे कार्यक्रम का संचालन संजय सिंघाल ने किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow