एसडीएम ने गौशाला का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Jul 1, 2024 - 18:19
 0  90
एसडीएम ने गौशाला का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

अमित गुप्ता 

कालपी जालौन 

कालपी/जालौन सोमवार को ग्रामों के भ्रमण के दौरान उपजिलाधिकारी सुशील कुमार सिंह ने ग्राम छौक स्थित गौशाला का औचक निरीक्षण। इस दौरान परिसर में कमियां देखकर सुधार करने के निर्देश दिए। जिला प्रशासन के निर्देशन पर क्षेत्रीय लेखपाल प्रमोद दुबे के साथ उपजिलाधिकारी औचक ढंग से कदौरा विकासखंड के ग्राम छौक स्थित कान्हा गौशाला पहुंचे। जहां उन्होंने गौशाला में भूसे का स्टॉक व रखरखाव देखा। परिसर में मौजूद गायों को अभिलेख से मिलान किया। पानी तथा प्रकाश व्यवस्था का भी जायजा लिया। उन्होंने ड्यूटी में मौजूद कर्मियों को निर्देश दिए कि परिसर में सफाई व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि जल्द ही गौशाला का पुनः निरीक्षण किया जाएगा अगर व्यवस्था में सुधार नही हुआ तो दोषी कर्मियों के खिलाफ कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। औचक पहुँचे उपजिलाधिकारी को देखकर ड्यूटी में मौजूद कर्मचारी सकपका गए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow