राष्ट्रीय स्वयंसेविका संघ की शाखा का हुआ शुभारंभ

Aug 8, 2024 - 17:17
 0  91
राष्ट्रीय स्वयंसेविका संघ की शाखा का हुआ शुभारंभ

कोंच (जालौन) नदीगांव रोड गल्ला मंडी स्थित शैक्षणिक संस्था सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मे दिन गुरुवार को राष्ट्रीय स्वयंसेविका संघ शाखा का शुभारंभ किया गया जिसमे नगर की समाजसेविका/ विद्यालय की उपाध्यक्ष डॉ नीता रेजा मुख्य अतिथि रही 

सर्वप्रथम ध्वज लगाकर विद्यालय की प्रधानाचार्या आभा तिवारी, शिक्षिका नीतू गर्ग ने सभी के साथ ध्वज प्रणाम किया एबं संघ वंदना की 

मुख्य अतिथि डॉ नीता रेजा ने अपने उद्बोधन मे संघ का महत्त्व और समर्पण की भावना को समझाया और कहा कि अभी तक नगर मे राष्ट्रीय स्वयंसेविका संघ की महिला शाखा शुरू नहीं हुयी थी ये एक अच्छी पहल है 

विद्यालय की प्रधानाचार्या आभा तिवारी ने बताया कि लक्ष्मी वाई केलकर शाखा का आरंभ विद्यालय मे हुआ इस शाखा को माह मे दो बार लगाया जायेगा जिसमे विद्यालय आचार्या, नगर की महिलाये रहेगी 

इस शाखा मे प्रभा गुप्ता, सरला मिश्रा, आकांक्षा सिंह, राधा दुबे,रंजना तिवारी, शुर्ति गुप्ता, शिवानी सिंह, वंदना अवस्थी, रौली मिश्रा, पूजा राठौर सहित विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow