हैवानियत - ससुर ने बहू के साथ किया बलात्कार

Aug 9, 2024 - 06:30
 0  424
हैवानियत - ससुर ने बहू के साथ किया बलात्कार

कोंच (जालौन)- नदीगांव थाना अंतर्गत ग्राम एक में रिश्तों को शर्मसार करने बाली घटना सामने आई घर में अकेला देख ससुर ने अपनी पुत्र बधू के साथ दुष्कर्म कर डाला विरोध करने पर उसे पहले मारा पीटा और फिर जान से मारने की धमकी भी दी पुलिस ने आरोपित ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

घटना 5 जुलाई दोपहर 12 बजे की है जब महिला का पति भैस चराने के लिए गांव से बाहर जंगल की ओर गया हुआ था पति के जाने के बाद महिला घर के काम काज में जुट गई तब घर के एक कमरे में लेटा उसका ससुर महिला के साथ आया और उससे अश्लील बात कर उसके शरीर से छेड़छाड़ करने लगा तो महिला ने विरोध करते हुए उसे लोकलाज का हवाला दिया जिस पर आरोपित ससुर पर गुस्सा आ गया और उसे गाली गलौच कर महिला की मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी और जबरजस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया शाम को जब महिला का पति घर बापस आया तो महिला ने अपने साथ हुए दुष्कर्म की बात पति को बताई जिसके बाद पति पत्नी दोनोँ थाने पहुँचे और अपने साथ घटी दुष्कर्म की जानकारी पुलिस को दी पुलिस ने घटना की जांच की तो घटना सही पाई गई जिसके बाद आरोपित ससुर चन्द्र भान बसोर निबासी ग्राम घिलोर थाना नदीगांव को गिरफ्तार कर लिया थानाध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि महिला को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा गया है घटना के आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow