सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का पुतला फूंकने जा रहे भाजपा युवा मोर्चा से पुलिस ने पुतला छीना

Sep 14, 2024 - 19:06
 0  185
सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का पुतला फूंकने जा रहे भाजपा युवा मोर्चा से पुलिस ने पुतला छीना

अमित गुप्ता 

उरई जालौन 

उरई (जालौन) प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ऊपर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद अखिलेश यादव द्वारा आपत्ति जनक टिप्पणी से नाराज होकर भाजपा युवा मोर्चा जिलध्यक्ष अमित (लकी) त्रिपाठी ने अपने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ शहर के शहीद भगतसिंह चौराहा पर सपा मुखिया अखिलेश यादव का पुतला फूंकने के लिए आये वैसे ही वहां पहले से मौजूद पुलिस ने अखिलेश यादव का पुतला छीन लिया। जिसकी बजह से भाजपा युवा मोर्चा के लोग पुतला नही जला सके। इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष ने सपा मुखिया अखिलेश यादव के ब्यान को सनातन धर्म का अपमान बताया।जिसके विरोध में सपा मुखिया के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow