ऐतिहासिक रामलीला में लंका दहन लीला का हुआ मंचन

Oct 11, 2024 - 17:47
 0  70
ऐतिहासिक रामलीला में लंका दहन लीला का हुआ मंचन

कोंच (जालौन) श्रीधर्मादा रक्षिणी सभा द्वारा संचालित कोंच की ऐतिहासिक रामलीला के 172वें महोत्सव में बीती रात लंका दहन लीला का रोमांचक मंचन किया गया। इसमें हनुमान की वीरगाथा का वर्णन किया गया। किस तरह रावण की अशोक वाटिका में उत्पात मचा कर हनुमान ने राक्षसों का संहार किया। हनुमान व रावण के बीच संवादों का आनंद दर्शकों ने उठाया सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा लीला के दौरान वहाँ पहुचे और प्रभु श्री राम की आरती कर दर्शन किये उन्होंने इस मौके पर कहा कि प्रभु राम भारतीय सँस्कृति के संवाहक हैं और उन्होंने समता समानता और समतामूलक समाज की स्थापना को बल प्रदान किया वही धर्मादारक्षिणी सभा के मंत्री विनोद दुबे व रामलीला समिति मंत्री संजय सोनी अभिनय विभाग अध्यक्ष पीडी रिछारिया द्वारा पट्टिका उड़ाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर उन्हें सम्मानित किया गया

रामलीला समिति की ओर से आयोजित लंकादहन लीला में सीता की खोज में प्रभु राम के आदेश पर वानरराज सुग्रीव वानर समूहों को विभिन्न दिशाओं में भेजते हैं। हनुमान, जामवंत, अंगद, नल, नील आदि दक्षिण दिशा की ओर जाते हैं जहां मार्ग में तपस्विनी और संपाती से भेंट होने के बाद सीता की खोज का मार्ग प्रशस्त होता है।

आकाश मार्ग से लंका जाते समय हनुमान की भेंट सर्पों की माता सुरसा से होती है। लंका में विभीषण से मिलन के बाद हनुमान अशोक वाटिका में जनकनंदिनी सीता मां का दर्शन करते हैं। हनुमान की तरफ से सीता को राम द्वारा दी गई मुद्रिका देने और वाटिका उजाड़ने व अक्षय कुमार का वध करने आदि की लीला दिखाई गई। इसके बाद इंद्रजीत मेघनाद से हनुमान का युद्ध, हनुमान को ब्रह्मपाश में बांधकर रावण के समक्ष पेश करने का दृश्यों का मंचन किया गया। रावण और हनुमान के बीच उग्र संवादों का दर्शकों ने आनंद उठाया। रावण हनुमान की पूंछ में आग लगाने का आदेश देता है और हनुमान लंका में आग लगा देते हैं। हनुमान की भूमिका सशक्त भूमिका अभिषेक रिछारिया ने निभाई वही रावण सजंय सिंघाल, सुग्रीव लकी दुबे विभीषण प्रमोद सोनी मेघनाद हिमांशु राठौर अक्षयकुमार धुर्व तपस्वनी व सुरसा बने सूरज शर्मा, लंकिनी जबाहर अग्रवाल अंगद विक्की दुबे संपाती नीरज अग्रवाल, जामवंत शिव कुमार, नील नल के अलावा अन्य किरदार प्रशांत चौहान हेमू अग्रवाल राम अग्रवाल संदीप कश्यप किशन कुशवाहा आदि ने निभाए।इस अवसर पर धर्मादा रक्षिणी सभा अध्यक्ष विजय गुप्ता भोले,मंत्री विनोद दुबे लौना रामलीला समिति अध्यक्ष राजकुमार निरंजन धनोरा छुन्ना, मंत्री संजय सोनी पत्रकार,कोषाध्यक्ष अतुल चतुर्वेदी,सह कोषाध्यक्ष विजय गुप्ता करइ वाले,कल्ले मास्टर,अभिनय अध्यक्ष पीडी रिछारिया, मंत्री सुधीर सोनी, व्यास अमित नगाइच पार्श्व गायन में नमन चतुर्वेदी,अमन सक्सेना प्रमोद सोनी आदि रहे वही राघवेंद्र तिवारी हरिश्चंद्र तिवारी नीरज दुबे प्रधानाचार्य जालौन प्रमोद विदुआ सुनील कांत तिवारी नरेश वर्मा अमित उपाध्याय सहित दर्शक मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow