दिव्यांगो को लंच बॉक्स देकर तथा शाल ओढ़ाकर किया सम्मानित

Feb 2, 2025 - 18:00
 0  51
दिव्यांगो को लंच बॉक्स देकर तथा शाल ओढ़ाकर किया सम्मानित

अमित गुप्ता 

कालपी जालौन 

कालपी (जालौन)। रविवार को समाजसेवी संगठन ऑपरेशन विजय योद्धा के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में एक सैकड़ा दिव्यांग एवं असहाय व्यक्तियों को लंच बॉक्स की किट तथा शाल उड़ाकर सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर दिव्यांगों के चेहरे खुशी से खिल उठे। 

स्थानीय नगर के मोहल्ला आलमपुर स्थित मारवाड़ी पुलिया के परिसर में संस्था के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवमंगल सिंह ने कहा कि हमारी संस्था पीड़ित लोगों की मदद के लिए बराबर तत्पर है, उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य मानव समाज की सेवा करना है। उन्होंने कहा के जिलाध्यक्ष राम प्रकाश सेंगर कहा कि संस्था के द्वारा समाजिक कार्यक्रम लगातार किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि असहाय लोगों की मदद करना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है, संस्था इसी कार्यक्रम में लगी हुई है। रिटायर्ड दरोगा अमर सिंह चंदेल ने संचालन करते हुए बताया के संस्था के द्वारा किसी से भी आर्थिक सहयोग लेकर कार्यक्रम नहीं किया जाता है। कार्यक्रम में प्रदीप गांधी, राज योगिनी रजनी पाल, अर्चना गुप्ता, मंजू देवी, रमेश तिवारी संतोष सिंह राठौर्ल प्रमुख रूप से शामिल रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow