उप्र जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ब्लॉक कार्यकारिणी का हुआ गठन

Feb 27, 2025 - 17:09
 0  90
उप्र जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ब्लॉक कार्यकारिणी का हुआ गठन

रामपुरा, जालौन। उत्तर प्रदेश जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ की ब्लॉक स्तरीय कार्यकारिणी का गठन सम्पन्न हुआ।

पूर्व माध्यमिक विद्यालय नावर में उप्र जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ब्लॉक संरक्षक मंडल के राम किंकर शुक्ला व प्रमोद गोस्वामी के संरक्षण व मंडलीय संयुक्त मंत्री सुशील कुमार दुबे व महेश कुमार निरंजन के पर्यवेक्षक में एवं जिला महामन्त्री विशाल कुमार रावत के निर्देशन में उत्तर प्रदेश जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ रामपुरा की कार्यकारिणी का गठन सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर उपस्थित शिक्षक सदस्यों द्वारा संघ के ब्लॉक के कर्मठ, अनुभवी शिक्षक नेता मनोज कुमार गुप्ता जी को सर्वसम्मति से ब्लॉक अध्यक्ष चुना गया। रविकांत गौतम महामंत्री , श्री अमित कुमार श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष, प्रदीप कुमार द्विवेदी , देवेंद्र कुमार, देवेंद्र कुमार दीक्षित उपाध्यक्ष, श्री मती संगीता शुक्ला, श्रीमती चंदशेखरी महिला ब्लॉक उपाध्यक्ष के निर्वाचित हुई। इसी क्रम में ब्लॉक संयुक्त मंत्री के रूप में भगवान दास, अखिलेश तिवारी, अनिल कुमार सिंह यादव, रवि प्रकाश कुशवाहा, श्रीमती प्रगति चौरसिया, श्रीमती प्रीती निर्वाचित हुयीं।ब्लॉक प्रवक्ता/मीडिया प्रभारी के लिए प्रवीण कुमार सेंगर, विवेक कुमार शुक्ला को चुना गया है एवं महेंद्र कुमार त्रिपाठी को लेखाकार , भूपेंद्र चौधरी आय व्यय निरीक्षक निर्वाचित हुए। 

सभी नव निर्वाचित जूनियर हाई स्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ ब्लॉक रामपुरा के पदाधिकारियों को अभिनव दीक्षित मंडलीय अध्यक्ष ,लक्ष्मीकांत रावत मंडलीय महामन्त्री ,आलोक पाठक जिलाध्यक्ष, विशाल कुमार रावत जिला महामंत्री, संतोष कुमार तिवारी जिला कोषाध्यक्ष,सुनील कुमार निरंजन जिलामंत्री अवनीश कुमार गुप्ता वरिष्ठ उपाध्यक्ष सहित समस्त जुनियर हाईस्कूल(पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ जनपद जालौनमंडलीय, जनपदीय टीम ने माल्यार्पण कर शुभकामनाएं दी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow