पुलिस ने पांच अंतररज्जीय चोरों को मय माल के गिरफ्तार कर भेजा जेल

Mar 13, 2025 - 19:23
 0  133
पुलिस ने पांच अंतररज्जीय चोरों को मय माल के गिरफ्तार कर भेजा जेल

जिला संवाददाता 

अमित गुप्ता 

उरई जालौन 

उरई/जालौन जनपद जालौन एसपी डा दुर्गेश कुमार जालौन कुशल निर्देशन में जनपद में बेहतर कानून व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था कायम रखने हेतु चलाये जा रहे धर-पकड़ अभियान के तहत और अपराध नियंत्रण रोकथाम जैसे वांछित अपराधी वाहन चेकिंग, लूट पाठ लूटेरे वाहन चोर चोरी संदिग्ध व्यक्ति एवं पतारसी सुरागरसी चैकिंग अभियान कोतवाली पुलिस जालौन ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम हथेली ओवर ब्रिज के पास से 05 अभियुक्त को 02 अदद तमंचा व दो जिन्दा कारतूस 315 बोर व 02 अदद नाजायज चाकू के साथ गिरफ्तार किया उनकी निशानदेही पर कोतवाली जालौन में पंजीकृत मु0अ0स0 14/25 व 303(2)/324(4) BNS से संबंधित चोरी किया गया माल 12 अदद तार के बंडल वजन करीब 4 कुंतल 26 किलो 460 ग्राम बरामद कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी।

बरामद अवैध असलाहा के संबंध में कोतवाली वाली जालौन में आम्र्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।1- राहुल वाल्मीकि पुत्र मुन्ना वाल्मीकि निवासी लहार थाना जनपद भिंड मध्य प्रदेश उम्र 24 वर्ष 2- जितेन राठौर पुत्र रमेश राठौर निवासी मोहल्ला जनकपुरा कस्बा लहार थाना लहार जनपद भिंड मध्य प्रदेश 

3-भारत बाल्मिकी पत्र राजकुमार वाल्मीकि निवासी मोहल्ला बिजली घर कस्बा बार थाना जनपद भिंड मध्य प्रदेश। 

4-विशाल कुमार/बाबा दुबे पुत्र स्वर्गीय मनोज दुबे निवासी ग्राम अखदेवा थाना रावतपुरा जनपद भिंड मध्य प्रदेश। 

5-समय वाल्मीकि पुत्र संजय वाल्मीकि निवासी मोहल्ला रावतपुरा कस्बा थाना लहार जनपद भिंड मध्य प्रदेश

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow