शिक्षा ही महिलाओं के सशक्तिकरण का एकमात्र हथियार-अनुपमा लोधी

Mar 25, 2025 - 17:51
 0  38
शिक्षा ही महिलाओं के सशक्तिकरण का एकमात्र हथियार-अनुपमा लोधी

कोंच (जालौन) अनुरागिनी संस्था द्वारा “नारी शक्ति गौरव उत्सव” का भव्य आयोजन नगर के हाटा स्थित सद्भाव मण्डपम में किया गया इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष सूर्य नायक चैयरमैन जिला सहकारी उपभोक्ता भंडार उपेंद्र सिंह राजावत भाजपा नगर अध्यक्ष अंजू अग्रवाल कस्तूरबा विद्यालय वार्डन वंदना वर्मा एसडीएम ज्योति सिंह उपस्थित रहीं। 

कार्यक्रम में 200 से अधिक महिलाओं को रियलमीजूस की किट का वितरण किया गया। 

मुख्य अतिथि अनुपमा लोधी ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं का सम्मान केवल औपचारिकता नहीं बल्कि समाज की प्रगति का आधार होना चाहिए जब महिलाएं शिक्षित और आत्मनिर्भर बनेंगी तभी एक समान और सशक्त समाज का निर्माण होगा आज की नारी हर क्षेत्र में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही है और अपने हौसले व मेहनत से नई ऊंचाइयों को छू रही है हमें उनके अधिकारों की रक्षा के साथ-साथ उन्हें हर संभव अवसर प्रदान करने का संकल्प लेना चाहिए

वही एसडीएम ज्योति सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि महिला सशक्तिकरण केवल एक नारा नहीं बल्कि एक मिशन है जब महिलाएं सशक्त होंगी तो समाज और देश प्रगति करेगा सरकार महिलाओं के विकास और आत्मनिर्भरता के लिए कई योजनाएं चला रही है जिनका अधिक से अधिक लाभ उठाना चाहिए।

पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने कहा कि शिक्षा महिलाओं के सशक्तिकरण की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है जब महिलाएं शिक्षित होंगी तो वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होंगी और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ेंगी और महिलाओं को अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति सचेत रहना चाहिए और सामाजिक कुरीतियों से लड़ने के लिए एकजुट होना चाहिए।

*इस अवसर पर समाज में विशेष योगदान देने वाली अंजू अग्रवाल सुधा खरे कंचन वैध कुसुम निरंजन किरन झा को शॉल प्रशस्ति पत्र एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। इन महिलाओं ने शिक्षा स्वास्थ्य सामाजिक कार्य स्वरोजगार और महिला अधिकारों के क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य किए हैं।*

अनुरागिनी संस्था के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण सिंह जादौन ने कहा कि महिला सशक्तिकरण केवल एक दिन का विषय नहीं, बल्कि यह सतत प्रयास का परिणाम होता है अनुरागिनी संस्था पिछले कई वर्षों से महिलाओं के उत्थान के लिए कार्य कर रही है और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा इस अवसर पर संस्था ने संकल्प लिया कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम जागरूकता अभियान और सरकारी योजनाओं से जोड़ने का कार्य किया जाएगा।

कार्यक्रम के अंत में अनुरागिनी संस्था ने सभी अतिथियों और विशेष रूप से महिलाओं का धन्यवाद किया और उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया

कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता प्रदीप वर्मा व जगपाल यादव ने किया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा के नरेश वर्मा धर्मेंद्र राठौर कृष्ण कुमार झा मनीष नगरिया प्रधान अवधेश पटेल,अंकुश यागयिक राजा गुप्ता ब्रजेन्द्र कुशवाहा सभासद विनोद सोनी सभासद सीमा वर्मा मधु गुप्ता ऋषि अग्रवाल एवं अनुरागिनी संस्था के सदस्य ब्रजेश कश्यप जितेंद्र नितिन मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow