अहिल्याबाई होलकर जयंती में 12 महिलाओं को दिए गए प्रशस्ति-पत्र

May 29, 2025 - 19:32
 0  139
अहिल्याबाई होलकर जयंती में 12 महिलाओं को दिए गए प्रशस्ति-पत्र

अमित गुप्ता 

कालपी जालौन 

कालपी/जालौन गुरुवार को नगर पालिका परिषद कालपी में अहिल्याबाई होलकर जयंती समारोह का आयोजन पालिकाध्यक्ष अरविंद यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 12 महिलाओं को फिर प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

नगर पालिका परिषद के परिसर में आयोजित जयंती समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह जादौन ने अहिल्याबाई होलकर की जीवनी पर प्रकाश डाला। उन्होंने केंद्र तथा प्रदेश सरकार के द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी नीतियों के बारे में जानकारी देते हुए महिलाओं से शासकीय सुविधाओं योजनाओं का लाभ हासिल करने के लिए जागरूक रहने की सलाह दी। समारोह की अध्यक्षता करते हुए पालिका अध्यक्ष अरविंद यादव ने कहा कि शासन के द्वारा जो भी योजनाएं चलाई जा रही है। उसको नगर पालिका के द्वारा प्राथमिकता से क्रियान्वित कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए कार्य किए जाएंगे। राजयोगिनी रजनी पाल ने कहा कि देवी अहिल्याबाई होलकर एक महान मराठा शासिका तथा लोक कल्याणकारी थीं।वे अपने कुशल शासन एवं न्याय प्रियता के लिये जानी जाती हैं।अधिशासी अधिकारी अवनीश कुमार शुक्ला ने भाजपा नगर अध्यक्ष शुभम द्विवेदी, सुनील पटवा राज योगिनी रजनी पाल, सभासद बरकत अंसारी, शिव बुंदेला, मुन्ना चौधरी, अरविंद राठौर, संदीप शर्मा आदि ने विचार व्यक्त किया। जयंती समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली दर्जन भर महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रशस्ति-पत्र पाकर महिलाओं के चेहरे खिल उठे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow