संदिग्ध हालत में किसान ने पेड़ पर फांसी लगाकर की आत्म हत्या

Aug 2, 2025 - 20:10
 0  127
संदिग्ध हालत में किसान ने पेड़ पर फांसी लगाकर की आत्म हत्या

उरई (जालौन) जालौन। रामपुरा थाना अंतर्गत ग्राम धूता निवासी वृद्ध किसान ने संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ पर फांसी से लटक कर आत्महत्या कर ली है।

मिली जानकारी के अनुसार रामपुरा थाना अंतर्गत ग्राम धूता में शनिवार की सुबह 6:00 बजे कृपाल सिंह 60 वर्ष पुत्र दुजु पाल का शव प्लास्टिक की रस्सी के सहारे नीम के पेड़ पर फांसी से लटकता मिला है। अनुमान लगाया जाता है कि कृपाल सिंह ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। मृतक कृपाल सिंह अविवाहित हैं और अपने बड़े भाई एवं भतीजे के साथ घर के मुखिया के रूप में प्रतिष्ठित सरल व्यक्ति थे।वहीं गांव के कुछ लोग दबी जबान से चर्चा कर रहे थे की कृपाल सिंह का शुक्रवार की शाम करीब 9-10 बजे एक सजातीय व्यक्ति से वाद विवाद हुआ था अनुमान लगाया जाता है कि बाद विवाद के दौरान दूसरे पक्ष में कोई ऐसी बात कह दी होगी जो कृपाल सिंह के दिल को चोट पहुंच गई और उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाकर जीवन लीला समाप्त कर ली है। मृतक कृपाल सिंह के बड़े भाई ने अपने छोटे भाई की आत्महत्या का कारण गांव के एक अनुसूचित जाति के व्यक्ति को मान रहे है। फिलहाल सच्चाई जो भी हो यह जांच का विषय है। मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। रामपुरा थाना के ऊमरी चौकी प्रभारी उप निरीक्षक भरत सिंह ने घटना स्थल पर पहुंचकर शव पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow