छत्रपति साहूजी महाराज की 151 वीं जयंती आज, रघुवीर धाम में होगा आयोजन

Jun 26, 2025 - 06:39
 0  52
छत्रपति साहूजी महाराज की 151 वीं जयंती आज, रघुवीर धाम में होगा आयोजन

उरई (जालौन)  बहुजन समाज के महानायक एवं सामाजिक न्याय के प्रतीक छत्रपति साहूजी महाराज की 151 वीं जयंती का आयोजन इस वर्ष भी भव्य रूप में किया जाएगा। यह आयोजन आज 26 जून को पूर्वाह्न 11 बजे से झांसी रोड स्थित रघुवीर धाम उत्सवगृह में आयोजित किया जाएगा।

इस संबंध में जानकारी देते हुए छत्रपति साहूजी महाराज जन्मोत्सव आयोजन समिति ने बताया कि यह कार्यक्रम समाज के वंचित, शोषित, पिछड़े और दलित वर्गों के प्रति साहूजी महाराज के योगदान की स्मृति में आयोजित किया जा रहा है। आयोजन में समाजसेवियों, शिक्षाविदों और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भाग लेंगे।

समिति ने बताया कि साहूजी महाराज ने भारतीय समाज में आरक्षण, शिक्षा, सामाजिक समरसता और समान अधिकारों की स्थापना के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए। वह पहले राजा थे जिन्होंने अपने राज्य में शिक्षा को सभी वर्गों के लिए अनिवार्य और निशुल्क बनाया, साथ ही पिछड़े वर्गों को आरक्षण भी दिया।

आयोजन में प्रमुख कार्यक्रमों में विचार गोष्ठी, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। जनपद के नागरिकों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow