राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी गौ सेवा संघ के पदाधिकारियों ने संपूर्ण देश में गौसेवा कर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन

औरैया। देश में ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौ संवर्धन और संरक्षण मिशन को मजबूती प्रदान कर रहे देश के सबसे बड़े महत्वपूर्ण संगठन राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी गौ सेवा संघ के पदाधिकारियों ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन आज संपूर्ण देश में गौ सेवा कर मनाया।
बताते चलें कि गाय माता के संरक्षण और संवर्धन मिशन को विगत 1 दशक से मजबूती प्रदान कर रहे देश के सबसे बड़े संगठन राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी गौ सेवा संघ जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी सेवाएं प्रदान कर रहा है तथा इसका संरक्षण देश के सबसे बड़े संगठन आरएसएस के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य तथा ऑल इंडिया मुस्लिम मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ सेवक परमादरणीय बड़े भाई इंद्रेश कुमार जी का प्राप्त है और वहीं इस संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर आसीन परम गौ भक्त श्री संजीव सिंह सेंगर का जन्मदिन संगठन के पदाधिकारियों ने संपूर्ण देश में गौसेवा कर गाय माता को हरा चारा,दाना, गुड़ इत्यादि खिलाने के साथ साथ गौशालाओं में दान कर मनाया।
वहीं संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने जन्मदिन पर गौसेवकों द्वारा की गई गौसेवा की प्रशंसा की तथा सभी का आभार व्यक्त करने के साथ ही भविष्य में भी गौसेवा इसी प्रकार करने की अपील की जिससे गाय माता को राष्ट्र माता अतिशीघ्र घोषित करवाने के साथ ही गौ संवर्धन और संरक्षण मिशन को मजबूती मिल सके।
What's Your Reaction?






