अखंड रामायण पाठ के बाद हुआ विशाल भंडारे एवं प्रसाद वितरण का आयोजन

Aug 26, 2023 - 14:31
 0  134
अखंड रामायण पाठ के बाद हुआ विशाल भंडारे एवं प्रसाद वितरण का आयोजन

भंडारे में समाजवादी पार्टी के बड़े-बड़े दिग्गज नेता एवं कार्यकर्ता रहे मौजूद 

 

 व्यूरो के के श्रीवास्तव जालौन 

एट जालौन  कोंच ब्लॉक के अंतर्गत आने वाली ग्राम सभा छिरावली में आज ग्राम प्रधान प्रतिनिधि लखन फौजी के नेतृत्व में माँ सिंह वाहिनी बड़ी माता मंदिर पर  श्री रामचरितमानस का श्रद्धा भाव से अखंड पाठ का आयोजन किया गया समापन के उपरांत श्रद्धा से हवन पूजन व पुरातन परंपरा के अनुसार अछरी गायन एवं कन्याओं के ग्राम प्रधान श्रीमती प्रियंका यादव ने श्रद्धा भाव से पैर धोकर अर्चना पूजा कर कन्या भोज कराया इसके उपरांत निकटवर्ती ग्राम मवई भरसूड़ा रुकना गुमावली एवं छिरावली धुरट आदि ग्राम वासियों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया और इसी धार्मिक कार्यक्रम के मध्य समाजवादी पार्टी के आए हुए वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने सपा शासन की उपलब्धियाे पर प्रकाश डाला एवं पार्टी में एकजुट रहने की अपील की इसी क्रम में सपा पार्टी के वरिष्ठ एवं कार्यकर्ता पार्टी अध्यक्ष दीपराज गुर्जर महेंद्र कठेरिया जीवन वाल्मीकि व लोकेंद्र यादव वेद प्रकाश यादव कपिल गुमावली भूपेंद्र यादव आनंद यादव मानसिंह पाल सूरज सिंह पाल और रंजना देवी जिला पंचायत क्षेत्र पहाड़ गांव के सदस्य पद की प्रत्याशी भी मौजूद रही व दर्जनों ग्राम प्रधान एवं ग्राम वासी व क्षेत्र वासी मौजूद रहे

 रिपोर्ट के के श्रीवास्तव

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow