शिव भक्तों ने बख्शेश्वर मन्दिर पर किया विशाल भंडारे का आयोजन

Aug 27, 2023 - 17:49
 0  83
शिव भक्तों ने बख्शेश्वर मन्दिर पर किया विशाल भंडारे का आयोजन

कोंच(जालौन) श्रावण मास के एकादशी पर्व पर दिन रविवार को मुहल्ला गांधी नगर स्थित प्राचीन श्री बख्शेश्वर महाराज शिव मंदिर पर शिव भक्तों द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें हजारों की संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर अपने जीवन को धन्य बनाया प्राप्त जानकारी के अनुसार मुहल्ला गांधी नगर स्थित प्राचीन अनन्त विभूषित श्री बख्शेश्वर शिव मंदिर पर श्रावण मास के एकादशी पर्व पर हर वर्ष की भांति व्यापारी समुदाय से जुड़े शिव भक्तों द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें सर्व प्रथम भगवान शिव की पूजा अर्चना कर उन्हें भोग प्रसाद लगाया इसके उपरांत संस्था से जुड़े कार्यकर्ताओं द्वारा प्रेम पूर्वक श्रद्धाभाव से अविभूत होकर आए हुए शिव भक्तों को देव प्रसाद का पान कराया गया देव प्रसाद पान के दौरान हजारों की सँख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर अपनी जीवन को धन्य बनाते हुए भोलेनाथ का गुणगान किया इस अवसर पर आयोजकों ने बताया कि श्री बख्शेश्वर महाराज पर बर्ष में दो बार श्रावण मास और महाशिवरात्रि पर्व पर भंडारे का आयोजन किया जाता है और यह कार्यक्रम कई बर्षों से शिव भक्तों के सहयोग से निरन्तर चलता चला आ रहा है इस दौरान अवधेश इकडया राज कपूर स्वर्णकार राजू अग्रवाल प्रदीप कुदरा नीलेश अग्रवाल जे के अग्रवाल संजीब धनोरा गणेश देवगांव आशीष चौरसिया राजू घमूरी नरेंद्र सोनू बड़े अग्रवाल प्रवीण सिंघल सहित तमाम शिव भक्त व्यबस्था में लगे रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow