बजरंगदल की शौर्य यात्रा का नगर आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

Oct 3, 2023 - 10:11
 0  184
बजरंगदल की शौर्य यात्रा का नगर आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

 ब्यूरो के के श्रीवास्तव जालौन 

उरई जालौन शौर्य यात्रा जनपद मुख्यालय से जैसे ही नगर में प्रवेश हुई एवं कड़ी सुरक्षा के चलते उसी समय स्थानीय बजरंग दल हिंदू संगठन के लोगों ने माल्यार्पण एवं पुष्प बरसा कर अभूतपूर्व स्वागत किया।

खबर के अनुसार सोमवार की सुबह झांसी से काशी जाने वाली शौर्य यात्रा उरई से यात्रा के जिम्मेदार प्रान्त सह मंत्री अनुभव प्रांत संयोजक अजीत राय प्रांत सहसंयोजक अमरनाथ प्रांत विद्यार्थी प्रमुख नरेश तोमर प्रांत से सुरक्षा प्रमुख सूरज जिला अध्यक्ष गुरु प्रसाद जिला कार्य अध्यक्ष गिरीश पालिवाल संयोजक चलकर जैसे ही नगर के प्रवेश द्वारा अमलतास तिराहे पर आए उसी समय मौजूद संगठन के लोग बजरंग दल के नगर अध्यक्ष मनीष तिवारी डॉ सुरेश प्रजापति नगर संयोजक हर्ष बिश्नोई नगर प्रमुख आदित्य निखिल आदि दर्जनों लोगों ने स्वागत किया इसके उपरांत उक्त यात्रा में सम्मिलित होकर खोया मंडी चौराहा से टरननगंज चौराहा से मुन्ना फुल पावर चौराहा से दुर्गा मंदिर चौराहा से यात्रा को रवाना किया उक्त यात्रा में सीओ डॉ देवेंद्र कुमार पचौरी प्रभारी निरीक्षक शिवकुमार सिंह राठौर आदि पुलिस बल के साथ यात्रा में चलकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow