छात्राओं द्वारा प्रभात फेरी निकालकर महिलाओं को जागरूक किया

Oct 14, 2023 - 18:58
 0  101
छात्राओं द्वारा प्रभात फेरी निकालकर महिलाओं को जागरूक किया

अमित गुप्ता

संवाददाता

कालपी(जालौन) महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए शासन के निर्देश पर मिशन शक्ति दीदी का शनिवार को धूमधामपूर्वक आगाज किया गया। इस मौके पर उपजिलाधिकारी के.के सिंह के नेतृत्व में विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं के द्वारा नगर की सड़कों में प्रभात फेरी निकालकर महिलाओं को जागरूक किया।

 शनिवार को स्थानीय नगर के व्यस्ततम चौराहे फुलपावर चौराहा में उपजिलाधिकारी केके सिंह, क्षेत्राधिकारी डॉ. देवेंद्र कुमार पचौरी, कोतवाल शिवकुमार सिंह राठौर, नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष अरविंद यादव ने हरी झंडी दिखाकर मिशन शक्ति दीदी की प्रभात फेरी का शुभारंभ किया। सर्वोदय एसपी बालिका इंटर कॉलेज, आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज, नगर पालिका पालिका इंटर कॉलेज, एसएसवी इंटर कॉलेज कालपी की छात्राओं ने शिक्षिकाओं के साथ रैली में हिस्सा लेकर हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर छात्रों की प्रभात फेरी, मिर्जा मंडी दमदमा, हरीगंज बाईपास से अंडरपास होते हुए नगर पालिका कार्यालय पहुंची। रैली का पालिका भवन के परिसर में समापन किया गया। प्रभात फेरी के दौरान छात्राओं के द्वारा जगह महिलाओं से संवाद करके नारी सुरक्षा-नारी सम्मान नई स्वावलंबन के बारे में जानकारियां दी। कार्यक्रम समापन के दौरान उपजिलाधिकारी ने जरूरत पड़़ने पर महिलाओं के हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारियां देकर जागरूक किया। उन्होंने 1090 वूमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा,1098 चाइल्ड लाइन, 102 स्वास्थ्य सेवाएं 108 एंबुलेंस सेवाएं के बारे में जानकारियां दी। क्षेत्राधिकारी ने कहा कि सभी छात्राएं अपने घर में तथा पड़ोसियों को भी हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारियां दें। जरूरत पड़ने पर हेल्पलाइन नंबरों का प्रयोग करें। इस मौके पर प्रधानाचार्य नुजहत जहां, सुमन श्रीवास्तव, अपर्णा शर्मा, शिक्षाविद शैल विश्नोई, अन्नपूर्णा, शिवकांति, सरला यादव, सुनील सैनी, राजेश यादव, तौहीद आदि लोग प्रमुख रूप से शामिल रहे। 

इसी प्रकार परिषदीय विद्यालय के छात्राओं के द्वारा प्रधानाचार्ययों के नेतृत्व में अपने-अपने वार्डों में प्रभात फ्री निकालकर मिशन सख्त कार्यक्रम की जनता को जागरूक किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow