विधिक साक्षरता शिविर का हुआ आयोजन

Oct 16, 2023 - 18:19
 0  53
विधिक साक्षरता शिविर का हुआ आयोजन

अमित गुप्ता

संवाददाता

कदौरा जालौन

कदौरा/जालौन सोमवार को विकास खण्ड कदौरा के ग्राम पंचायत आटा के प्राइमरी स्कूल में जिला न्यायालय के निर्देशन में कालपी विधिक सेवा समिति की ओर से विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन नायब तहसीलदार नीलमणि यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। शिविर में शासन के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारियां देकर ग्रामीणों को जागरूक किया गया।

 विद्यालय के परिसर में आयोजित शिविर में नायब तहसील डर नीलमण सिंह ने बताया कि उपभोक्ताओं के हितों के लिए कानून में सामंत सरकार की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कार्यक्रम के विषय पर उपभोक्ता फोरम एवं उपभोक्ताओ के अधिकार ,प्रि लिटिगेशन के एवं पीड़ित लोगों के लिए विधिक योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसी क्रम में लेखपाल राघवेन्द्र सिंह ने राजस्व से सम्बन्धित जानकारी दी। पी एल वी जितेन्द्र कुमार पाण्डेय ने राष्ट्रीय लोक अदालत एवं आयुष्मान योजनाओं के सम्बन्ध में जानकारी दी।कार्यक्रम का संचलन पी. एल. वी. अरविंद कुमार पाण्डेय ने किया।पी. एल. वी. गजेन्द्र कुमार, ब्रजेश कुमार सिंह चौहान,कमलेश कुमार, ग्राम प्रधान के इलाहाबाद भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow