पूर्व उप मुख्यमंत्री का हुआ जोरदार स्वागत, कार्यकर्ताओं में जोश भरा

संवाददाता
अमित गुप्ता
कालपी/जालौन कालपी शुक्रवार को प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा सांसद का कार्यकर्ताओं तथा समर्थकों के द्वारा कालपी में जोरदार स्वागत किया गया।
लखनऊ से उरई जाते वक्त पूर्व डिप्टी सीएम डाक्टर दिनेश शर्मा का काफिला जैसे ही जनपद बार्डर यमुना नदी कालपी के पुल पर पहले से ही मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं तथा समर्थकों ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित, पूर्व विधायक छोटे सिंह चौहान, नगर अध्यक्ष अमित पांडे ए डॉक्टर अरुण मेहरोत्रा की अगवाई में स्वागत हुआ। इसके उपरांत पूर्व उपमुख्यमंत्री का काफिला प्रमुख उद्यमी देवेंद्र गुप्ता का एग्जाम के आवास में पहुंचा। यहीं पर पत्रकारों से रूबरू हो कर पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ शर्मा ने कहा कि केंद्र तथा प्रदेश में प्रधानमंत्री मोदी तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकारों के द्वारा जनहित करी योजनाओं को चलाकर समाज के हर वर्ग को लाभ पहुंचाने का कार्य किया है। उन्होंने बताया कि शासकीय योजनाओं से जनता को सीधा लाभ पहुंच रहा है डिप्टी सीएम ने कहा कि भाजपा जो फायदे करती है उसे पूरा जरूर करती है उन्होंने बताया कि भाजपा के शासनकाल में अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ है उन्होंने विकास कार्यों को के बारे में जानकारियां उपलब्ध कराई। इस मौके पर राघवेंद्र सिंह, अशोक वाजपेई,अवधेश तिवारी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
What's Your Reaction?






