मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन में हुई 175 शादियां

Dec 16, 2023 - 08:37
 0  62
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन में हुई 175 शादियां

रिपोर्ट के के श्रीवास्तव ब्यूरो जालौन

कोंच(जालौन)- मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के शुक्रवार को नदीगांव में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें 175 जोड़े विवाह बंधन में बंध कर एक दूजे के हुए। इनमें 14 जोड़े अल्पसंख्यक समाज के भी हैं जिन्होंने निकाह कबूल कर एक दूजे का जीवन भर के लिए एकदूजे का हाथ थाम लिया जबकि 161 जोड़ो ने अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लेकर दाम्पत्य जीवन में प्रवेश किया। सभी नव युगलों को शासन द्वारा अनुमन्य उपहार सामग्री भी भेंट कर विदाई की गई इस मौके पर वैवाहिक जोड़ो को चित्रकूट के कामदगिरी पीठाधीश्वर रामस्वरूपाचार्य सरस्वती एमएलसी रमा निरंजन जिलाध्यक्ष उर्वीजा दीक्षित बृजभूषण सिंह मुन्नू एसडीओ अतुल कुमार सीओ उमेश कुमार पांडेय ईओ नगर पंचायत पवन किशोर मौर्य बीडीओ गौरव कुमार ब्लॉक प्रमुख अर्जुन सिंह परिहार अभिमन्युसिंह डिंपल परमाल परिहार सुरेन्द्र पाल अनिरुद्ध सिंह ने सभी को आशीर्वाद दिया तथा हिंदू जोड़ों के विवाह कार्यक्रम विद्वान ब्राह्मïणों द्वारा वैदिक रीति से संपन्न कराए गए, जबकि मुस्लिम जोड़ों के निकाह काजी द्वारा कराए जाने की व्यवस्था की गई थी। द्वारचार और वरमाला की भी रस्म अदायगी कराई गई।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow