भाजपा का संकल्प पत्र एक जुमला पत्र, भाजपा बताए दो करोड़ नौकरियां,15 लाख रुपया, किसानों की आय दुगुनी वादे का क्या हुआ ?-विनय चौरसिया

Apr 17, 2024 - 18:25
 0  75
भाजपा का संकल्प पत्र एक जुमला पत्र, भाजपा बताए दो करोड़ नौकरियां,15 लाख रुपया, किसानों की आय दुगुनी वादे का क्या हुआ ?-विनय चौरसिया

अमित गुप्ता

कालपी जालौन

कालपी (जालौन) आम आदमी पार्टी जिलाध्यक्ष एड. विनय चौरसिया पत्रकार वार्ता के दौरान कहा आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी, सांसद संजय सिंह द्वारा उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ताओं को इंडिया गठबंधन प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार प्रसार करने को निर्देश दिया है। जिसके चलते आम आमदी पार्टी इंडिया गठबंधन प्रत्याशी के समर्थन में जनता से अपील करती है। उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए जारी भाजपा के संकल्प पत्र से महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की एमएसपी गायब है .भाजपा की पिछली घोषणाएं जमीन पर आज तक नहीं आ पाई भाजपा ने पिछले लोकसभा चुनाव में संकल्प पत्र में वादा किया था, 20 करोड़ नौकरियां, काला धन, 15 लाख रुपया, किसानों की आय दोगुनी, सभी को पक्का मकान का मोदी जी का वादा क्या हुआ ? भाजपा के 10 साल के कार्यकाल में महंगाई चरम पर है, 400 का सिलेंडर 1200 का हो गया, आटा, दाल दूध तेल पेट्रोल डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं .उद्योगपतियों को लूट की छूट है आम आदमी बेहाल है। बुंदेलखंड प्रान्त उपाध्यक्ष डॉ श्रद्धा चौरसिया ने कहा देश में अघोषित इमरजेंसी लगी है फर्जी मुकदमे लगाकर विपक्ष के नेताओं को जेल में डाला जा रहा है, चुनाव के वक्त दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जेल में डाल दिया, उनको जेल में डालकर प्रचार करने से रोका गया. भाजपा सरकार ने लोकतंत्र की हत्या की है। जनता जेल का जबाब वोट से देगी। प्रदेश उपाध्यक्ष यूथ विंग प्रखर बाजपेई ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के शासनकाल में ईंधन और दवाओं की कीमतें काफी बढ़ गई हैं।."पीएम मोदी के कार्यकाल में, बेरोजगारी 42 वर्षों में सबसे अधिक हो गई। किडनी की बीमारियों, कैंसर और तपेदिक की दवाओं की लागत भी काफी बढ़ गई।"अग्निवीर योजना से युवाओं को धोखा दिया गया था। भाजपा सरकार में नौजवानों को रोजगार मांगने पर लाठियां मिली हैं। जिलाध्यक्ष पंचायत प्रकोष्ठ गौरव चौधरी मिनौरा ने कहा कि 2024 के चुनाव में गलती से भी भाजपा को वोट न चला जाए अगर भाजपा को वोट दिया तो चुनाव जीतने के बाद भाजपा सरकार संविधान को बदल देगी और देश में खुलेआम तानाशाही का राज होगा इसलिए जनता से अपील करता हू कि भारी मतों से गठबंधन के प्रत्याशी को विजयी बनाएं।पत्रकार वार्ता के दौरान इंडिया गठबंधन के सभी जिलाध्यक्ष मौजूद रहे।

उरई (जालौन)। आम आदमी पार्टी जिलाध्यक्ष एड. विनय चौरसिया पत्रकार वार्ता के दौरान कहा आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी, सांसद संजय सिंह द्वारा उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ताओं को इंडिया गठबंधन प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार प्रसार करने को निर्देश दिया है। जिसके चलते आम आमदी पार्टी इंडिया गठबंधन प्रत्याशी के समर्थन में जनता से अपील करती है। उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए जारी भाजपा के संकल्प पत्र से महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की एमएसपी गायब है .भाजपा की पिछली घोषणाएं जमीन पर आज तक नहीं आ पाई भाजपा ने पिछले लोकसभा चुनाव में संकल्प पत्र में वादा किया था, 20 करोड़ नौकरियां, काला धन, 15 लाख रुपया, किसानों की आय दोगुनी, सभी को पक्का मकान का मोदी जी का वादा क्या हुआ ? भाजपा के 10 साल के कार्यकाल में महंगाई चरम पर है, 400 का सिलेंडर 1200 का हो गया, आटा, दाल दूध तेल पेट्रोल डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं .उद्योगपतियों को लूट की छूट है आम आदमी बेहाल है। बुंदेलखंड प्रान्त उपाध्यक्ष डॉ श्रद्धा चौरसिया ने कहा देश में अघोषित इमरजेंसी लगी है फर्जी मुकदमे लगाकर विपक्ष के नेताओं को जेल में डाला जा रहा है, चुनाव के वक्त दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जेल में डाल दिया, उनको जेल में डालकर प्रचार करने से रोका गया. भाजपा सरकार ने लोकतंत्र की हत्या की है। जनता जेल का जबाब वोट से देगी। प्रदेश उपाध्यक्ष यूथ विंग प्रखर बाजपेई ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के शासनकाल में ईंधन और दवाओं की कीमतें काफी बढ़ गई हैं।."पीएम मोदी के कार्यकाल में, बेरोजगारी 42 वर्षों में सबसे अधिक हो गई। किडनी की बीमारियों, कैंसर और तपेदिक की दवाओं की लागत भी काफी बढ़ गई।"अग्निवीर योजना से युवाओं को धोखा दिया गया था। भाजपा सरकार में नौजवानों को रोजगार मांगने पर लाठियां मिली हैं। जिलाध्यक्ष पंचायत प्रकोष्ठ गौरव चौधरी मिनौरा ने कहा कि 2024 के चुनाव में गलती से भी भाजपा को वोट न चला जाए अगर भाजपा को वोट दिया तो चुनाव जीतने के बाद भाजपा सरकार संविधान को बदल देगी और देश में खुलेआम तानाशाही का राज होगा इसलिए जनता से अपील करता हू कि भारी मतों से गठबंधन के प्रत्याशी को विजयी बनाएं।पत्रकार वार्ता के दौरान इंडिया गठबंधन के सभी जिलाध्यक्ष मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow